न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बी की तबीयत बिगड़ी, होगी सर्जरी, ब्लॉग में बताया हाल

बॉलीवुड (Bollywood) के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने अनुभवों को ब्लॉग का जरिये शेयर करते रहते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Feb 2021 8:35:49

बिग बी की तबीयत बिगड़ी, होगी सर्जरी, ब्लॉग में बताया हाल

बॉलीवुड (Bollywood) के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने अनुभवों को ब्लॉग का जरिये शेयर करते रहते हैं। लेकिन अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के फैंस के लिए एक परेशानी वाली खबर सामने आई है। महानायक ने खुद अपनी तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी है, अब उनके लिए दुआओं का सिलसिला जारी है। अमिताभ बच्चन के एक ब्लॉग के जरिये ये सामने आया है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी (Surgery) करवानी पड़ेगी।

शनिवार (27 फरवरी) को देर रात अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी कि उनकी सर्जरी होने जा रही है। इसके बाद से महानायक के फैंस उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है, 'मेडिकल कंडिशन, सर्जरी, मैं लिख नहीं सकता, एबी।' अब उनका ये छोटा सा वाक्य लोगों के बीच बेचैनी को बढ़ा रहा है। क्योंकि किसी चीज की सर्जरी है, ये सर्जरी कब और कहां होगी इस बात की जानकारी किसी को नहीं लग पा रही है। यह भी नहीं कहा जा सकता कि सर्जरी होने वाली है या हो चुकी है। अब लोग उनकी सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं। लोग लगातार कमेंट कर उनकी सेहत का हाल जानना चाह रहे हैं।

amitabh bachchan,amitabh bachchan health updates,amitabh bachchan health news,amitabh bachchan news,entertainment,bollywood news

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी तस्वीर के साथ- सिर्फ ये '!!!!!! ?????' लिखा है। इसके पहले वह ट्विटर पर लिख चुके हैं, 'कुछ ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ गया है ; कुछ काटने पर सुधरने वाला है ; जीवन काल का कल है ये , कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे'

अमिताभ बच्चन की सेहत को अचानक क्या हो गया है? क्या कारण हैं, जो उन्हें सर्जरी तक करवानी पड़ रही है। ये अब सवाल बन गया है। लोगों ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर वह कहां हैं?

amitabh bachchan,amitabh bachchan health updates,amitabh bachchan health news,amitabh bachchan news,entertainment,bollywood news

आपको बता दें कि इससे पहले वह तब अस्पताल में भर्ती हुए थे, जब उन्हें कोरोना हुआ था। तब भी देशभर में उनकी सेहत के लिए लोग दुआएं मांग रहे थे। कुछ हफ्तों में उन्होंने कोरोना की जंग का जीत लिया था और वह अपने घर आ गए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में अमिताभ बच्चन कई फिल्मों में दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म 'चेहरे', 'झुंड़' और 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर