न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'अंधाधुन' और 'पीकू' को पीछे छोड़ा ‘बदला’ ने, कमाई के मामले में निकली आगे

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अभिनीत और सुजॉय घोष निर्देशित फिल्म ‘बदला (Badla)’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने 3रे सप्ताह में भी मजबूती के साथ खड़ी है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 26 Mar 2019 6:08:26

'अंधाधुन' और 'पीकू' को पीछे छोड़ा ‘बदला’ ने, कमाई के मामले में निकली आगे

वैश्विक स्तर पर 110 करोड़ का कारोबार कर चुकी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अभिनीत और सुजॉय घोष निर्देशित फिल्म ‘बदला (Badla)’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने 3रे सप्ताह में भी मजबूती के साथ खड़ी है। इस फिल्म ने 3रें वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 7.47 करोड़ का कारोबार किया और सोमवार को 18वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ का कारोबार करते हुए स्वयं का कुल कारोबार 75.79 कर लिया। इसके साथ ही ‘बदला’ ने गत वर्ष आई आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अंधाधुन (Andhadhun)’ और अमिताभ बच्चन की 'पीकू' के लाइफ टाइम कारोबार को पीछे छोडऩे में सफलता प्राप्त कर ली है। ‘अंधाधुन’ ने गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर 75.60 करोड़ का कारोबार किया था और वही दूसरी और पीकू ने बॉक्स ऑफिस पर 75.79 करोड़ का कारोबार किया था। ‘अंधाधुन’ और 'बदला' में एक ही समानता है कि यह दोनों कंटेंट आधारित फिल्में हैं और दोनों ही मर्डर मिस्ट्री हैं। दर्शकों ने दोनों को बेइंतहा प्यार दिया है। ‘बदला (Badla)’ 8 मार्च को प्रदर्शित हुई है। यह अभी भी सिनेमाघरों में मजबूती के साथ जमी हुई है।

amitabh bachchan,taapsee pannu,badla,badla box office,andhadhun,amitabh bachchan movies,taapsee pannu movies,amitabh bachchan news,taapsee pannu news,amitabh bachchan brahmastra,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

तापसी पन्नू ने एक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि ‘बदला’ ने वैश्विक स्तर पर 110 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। होली के मौके पर प्रदर्शित हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का ‘बदला’ पर कोई असर नजर नहीं आया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17 दिन का सफर पूरा करते हुए दुनिया भर में अपनी सफलता का परचम फहराने में सफलता प्राप्त की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक 74.79 करोड़ कारोबार कर चुकी है।

amitabh bachchan,taapsee pannu,badla,badla box office,andhadhun,amitabh bachchan movies,taapsee pannu movies,amitabh bachchan news,taapsee pannu news,amitabh bachchan brahmastra,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इसके साथ ही अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी पिछली दो फिल्मों 102 नॉट आउट और पिंक को पीछे छोडऩे में कामयाबी प्राप्त कर ली है। फिल्म को पहले सप्ताह में जहां 38 करोड़ रूपये की कमाई हुई थी वहीं दूसरे सप्ताह में ‘बदला’ ने 29.32 करोड़ रूपये की कमाई की। 3रे वीकेंड में इसने बॉक्स ऑफिस पर 7.47 करोड़ का कारोबार किया है। यह दूसरा मौका है जब अमिताभ (Amitabh Bachchan) और तापसी (Taapsee Pannu) की जोड़ी एक साथ परदे पर अपने अभिनय का जादू चलाने में कामयाब हुई है। इसी के साथ ‘बदला (Badla)’ तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के करिअर की तीसरी हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म बन गई है।

‘बदला (Badla)’ ने धीमी शुरूआत जरूर की थी लेकिन माउथ पब्लिसिटी के चलते इस फिल्म ने अपनी कमाई में उल्लेखनीय विस्तार दिया है। देश में मात्र 750 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित हुई यह फिल्म अपने दमदार विषय, उम्दा अभिनय और कसावट भरे निर्देशन के बलबूते पर यह अपने साथ दर्शकों को जोडऩे में सफल हुई है। 30 करोड़ के मध्य बजट में बनी यह फिल्म अब निर्माताओं के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है।

इस फिल्म की कहानी एक मर्डर थ्रिलर है और अमिताभ और तापसी के अभिनय की फिल्म में तारीफ की जा रही है। तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म को शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन रेड चिलीज के बैनर तले बनाया गया है। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक थ्रिलर फिल्म है, जो स्पेनिश फिल्म ‘द इनविजबिल गेस्ट’ का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म की कहानी अमिताभ और तापसी को ध्यान में रख कर बनाई गई है। अमिताभ इस फिल्म में एक वकील की भूमिका में हैं और हत्या के संदेह में फंसी तापसी की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं। लगभग 5 साल बाद अमृता सिंह ने इस फिल्म से वापसी की है। फिल्म में उनका अभिनय और किरदार बेहद सशक्त है। उनके हिस्से में भी कुछ वजनी संवाद आए हैं जो उनके किरदार को स्पष्ट करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम