न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर मिले अमिताभ बच्चन और शूजित सरकार, दिया एक और सुपर हिट का संकेत

अमिताभ बच्चन और शूजित सरकार की जोड़ी दर्शकों को इससे पहले ‘पीकू’ और ‘पिंक’ में नजर आ चुकी है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 13 May 2019 10:15:20

फिर मिले अमिताभ बच्चन और शूजित सरकार, दिया एक और सुपर हिट का संकेत

अमिताभ बच्चन 5 मई को अपनी नासाज तबीयत के चलते बंगले जलसा के बाहर अपने प्रशंसकों से मिल नहीं पाए थे, जिसके लिए उन्होंने खेद व्यक्त किया था। कुछ दिन आराम करने के बाद वे जोर शोर से अपनी फिल्मों में व्यस्त हो गए हैं। गत रविवार 12 मई को उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘चेहरे’ की शूटिंग फोटोज को जारी किया था। अब उन्होंने एक और फिल्म को साइन किया है जिसे शूजित सरकार बनाने जा रहे हैं। अमिताभ बच्चन और शूजित सरकार की जोड़ी दर्शकों को इससे पहले ‘पीकू’ और ‘पिंक’ में नजर आ चुकी है। इसके अतिरिक्त लगभग एक दशक पूर्व अमिताभ बच्चन और शूजित सरकार ने ‘शू बाइट’ नामक फिल्म में साथ काम किया था, लेकिन वह फिल्म आज तक प्रदर्शित नहीं हो सकी है। अमिताभ बच्चन ने शूजित सरकार के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा अपने आधिकारिक ब्लॉग के जरिये की है, जिसमें उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जहाँ रविवार को वे अपने बंगले जलसा के बाहर प्रशंसकों से मिल रहे हैं। साथ ही दूसरी तस्वीर में वे शूजित सरकार के साथ बैठे हुए मोबाइल फोन को देखते हुए हंस रहे हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘रविवार शुभ चिंतकों के साथ. . . .और अगली फिल्म शूजित सरकार के साथ. . . .’ इस कैप्शन में उन्होंने इस प्रोजेक्ट का कोई नाम नहीं बताया है।

amitabh bachchan,shoojit sircar,vicky kaushal,sardar udham singh,piku,entertainment,bollywood

इन दिनों अमिताभ बच्चन कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। वे न सिर्फ हिन्दी फिल्मों में अपितु तमिल, तेलुगू और मराठी भाषी फिल्मों में भी 76 वर्ष की उम्र में डेब्यू कर रहे हैं। उनकी एक फिल्म चिरंजीवी के साथ आ रही है वहीं हाल ही में उन्होंने तमिल अभिनेता सूर्या के साथ ‘उर्यन्ता मणिथन’ में काम किया है, जिसे हिन्दी में ‘मैं तेरा यार हूँ’ के नाम से प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ राम्या कृष्णन नजर आएंगी जो इससे पहले उनके साथ हिन्दी फिल्म ‘बड़े मियाँ छोटे मियाँ’ में काम कर चुकी हैं।

दो दिन पूर्व ही उन्होंने मराठी फिल्म ‘एबी अणि सीडी’ को साइन किया है जिसमें वे विशेष भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेता विक्रम गोखले मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अमिताभ उनके दोस्त की भूमिका में हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने निर्देशक को सिर्फ पांच दिन का समय दिया है। विक्रम गोखले और अमिताभ इससे पहले हिन्दी फिल्म ‘हम’, ‘खुदा गवाह’ और ‘अग्नि पथ’ में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों के साथ ही उन्होंने अपनी बीमारी से पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ में काम करना स्वीकार किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो