न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ बच्चन विशेष : ‘शराबी’ गीत के फिल्मांकन के दौरान अमिताभ हुए घायल, ‘इंकलाब’ में बदली पटकथा

निर्माता निर्देशक प्रकाश मेहरा ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ ‘जंजीर’ के बाद कई फिल्मों का निर्माण किया और बॉक्स ऑफिस पर सफलता का क्रम जारी रखा।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 08 Feb 2019 1:09:12

अमिताभ बच्चन विशेष : ‘शराबी’ गीत के फिल्मांकन के दौरान अमिताभ हुए घायल, ‘इंकलाब’ में बदली पटकथा

निर्माता निर्देशक प्रकाश मेहरा ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ ‘जंजीर’ के बाद कई फिल्मों का निर्माण किया और बॉक्स ऑफिस पर सफलता का क्रम जारी रखा। अमिताभ के करियर की बेहतरीन फिल्मों में ‘शराबी’ का जिक्र जरूर होता है। हालांकि आलोचकों ने इस फिल्म के गीत ‘जहाँ चार यार मिल जाए वहीं रात हो गुलजार’ के लिए खासी आलोचना की थी। यह भी अमिताभ के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म के संवादों और गीतों ने अपने समय खासी लोकप्रियता प्राप्त की। फिल्म का एक संवाद उन दिनों हर युवा की जुबान पर था। संवाद था—‘इतनी भी मय नहीं मयखाने में, जितनी छोड़ दिया करते थे हम पैमाने में’।

इस फिल्म में प्रकाश मेहरा ने अमिताभ बच्चन और जयाप्रदा पर ‘मुझे नवलखा मंगा दे रे ओ सैंया दीवाने’ फिल्माया। गीत के शुरू में जया प्रदा अमिताभ से कहती हैं मेरे नृत्य को देखने वाले आप अकेले हैं, दाद कैसे मिलेगी। जवाब में अमिताभ कहते हैं जिस अंदाज में हम आपको दाद देंगे वैसी किसी ने आपको नहीं दी होगी। गीत के अन्त में अमिताभ बच्चन जया प्रदा के नृत्य के साथ अपने हाथों से घूंघरू बजाते हैं जिसे बजाते-बजाते अमिताभ का हाथ घायल हो जाता है। कहते हैं इस दृश्य को फिल्माते हुए वास्तव में अमिताभ ने इतने जोश में आकर घूंघरू बजाये थे कि उनके हाथ घायल हो गया था। प्रकाश मेहरा फिल्म में इस मूल दृश्य को जस का तस ही रखा था।

amitabh bachchan,amitabh bachchan 50 years in bollywood,don movie,sharabi,sharabi movie,bollywood,bollywood gossips hindi

इंकलाब में बदलना पड़ा था दृश्य

ऐसा ही एक वाक्या अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘इंकलाब’ के दौरान भी हुआ था। कहते हैं जिन दिनों इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, उससे पहले दीपावली का त्यौंहार पड़ा था। इस त्यौंहार पर पटाखे छुड़ाते वक्त अमिताभ बच्चन का हाथ जल गया था, जिसके चलते उन्हें अपने हाथ पर कोहनी तक पट्टी बांधनी पड़ी थी।

फिल्म के कथा-पटकथा लेखक एम.डी. सुन्दर को अमिताभ बच्चन की स्थिति को देखते हुए पटकथा में बदलाव करना पड़ा और उनके हाथ में लगी चोट को उन्होंने हीरों की स्मगलिंग के साथ जोड़ा। दृश्य में बताया जाता है कि अमिताभ अपने हाथ पर बंधी पट्टी को खोलते हैं, जिसके अन्दर से हीरे निकलते हैं। वर्ष 1984 में प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिल्वर जुबली मनाई थी, लेकिन कमाई के लिहाज से यह औसत फिल्म रही थी। हाँ अपने री-रन में यह फिल्म वितरकों के लिए सोने की खान साबित हुई थी। 90 के दशक के मध्य में इस फिल्म ने कलकत्ता के मैजैस्टिक सिनेमाघर में री रन में 50 दिन से ज्यादा का सफर तय किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक