न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ बच्चन विशेष : ‘आनन्द’ के लिए मिला था पहला पुरस्कार, राजेश खन्ना थे नायक

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने वर्ष 1969 में फिल्मों में प्रवेश किया था।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 09 Feb 2019 10:21:09

अमिताभ बच्चन विशेष : ‘आनन्द’ के लिए मिला था पहला पुरस्कार, राजेश खन्ना थे नायक

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने वर्ष 1969 में फिल्मों में प्रवेश किया था। 1969 और 1970 में उनकी सिर्फ एक-एक ही फिल्म का प्रदर्शन हुआ था। 1969 में जहाँ उनकी सात हिन्दुस्तानी का प्रदर्शन हुआ था वहीं, 1970 में जेम्स आइवरी के निर्देशन में बनी फिल्म बॉम्बे टाकीज का प्रदर्शन हुआ था जिसमें उन्होंने पहली बार ही स्वयं की विशेष भूमिका निभाई थी।

वर्ष 1971 में उनकी पाँच फिल्मों—परवाना, आनन्द, प्यार की कहानी, रेशमा और शेरा और गुड्डी—का प्रदर्शन हुआ था। गुड्डी का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था, जिनकी दूसरी फिल्म ‘आनन्द’ में अमिताभ ने सहनायक की भूमिका निभाई थी।

amitabh bachchan,amitabh bachchan 50 years in bollywood,anand movie,bollywood,bollywood gossips hindi,bollywood news hindi

आश्चर्य की बात यह है कि अपनी आवाज के जरिये बॉलीवुड में प्रवेश करने वाले अमिताभ बच्चन को सुनील दत्त ने अपने निर्देशन में बनी फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ में गूंगे की भूमिका दी थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने सुनील दत्त के छोटे भाई ‘छोटू’ की भूमिका निभाई थी। हालांकि रेशमा और शेरा देश के साथ-साथ विदेशों में भी ख्याति प्राप्त की थी। इस फिल्म को 22वें बर्लिन अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में ‘गोल्डन बीयर’ पुरस्कार के नामित किया गया था। इसके अतिरिक्त इस फिल्म को 44वें ऑस्कर अवार्ड में बेस्ट फोरिजन लैंग्वेज फिल्म की श्रेणी के लिए चुना गया था लेकिन यह वहाँ पर नामित नहीं हो सकी थी।

amitabh bachchan,amitabh bachchan 50 years in bollywood,anand movie,bollywood,bollywood gossips hindi,bollywood news hindi

वर्ष 1971 में प्रदर्शित हुई ‘आनन्द’ पारिवारिक ड्रामा फिल्म थी जिसका निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था। इस फिल्म के संवादों को गुलजार ने लिखा था। यह अमिताभ बच्चन के करियर की पहली हिट फिल्म होने के साथ ही पहली ऐसी फिल्म थी जिसके लिए उन्हें पुरस्कार प्राप्त करने का मौका मिला था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट स्पोॢटंग एक्टर का पुरस्कार मिला था। ‘आनन्द’ राजेश खन्ना की वर्ष 1969 से 1971 के दौरान आई 17 सुपरहिट फिल्मों में शामिल हुई थी।

मूल रूप से ऋषिकेश मुखर्जी की यह फिल्म जापानी फिल्मकार अकीरा कुरासोवा की फिल्म ‘इकीरू’ (1952) से प्रेरित थी। ‘आनन्द’ को बाद में मलयालम भाषा में ‘चित्रशलाभम’ नाम से रीमेक किया गया था। यह 1998 में प्रदर्शित हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम