न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हॉलीवुड में सक्रियता के चलते स्मार्ट लाइफ मैगजीन के कवर पर छाए अली फजल

वर्ष 2009 से बॉलीवुड में सक्रिय अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) हाल ही में मैगजीन द वीक स्मार्ट लाइफ (The Week Smart Life) के फरवरी अंक में कवर पर नजर आए हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 14 Feb 2019 7:54:21

हॉलीवुड में सक्रियता के चलते स्मार्ट लाइफ मैगजीन के कवर पर छाए अली फजल

वर्ष 2009 से बॉलीवुड में सक्रिय अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) हाल ही में मैगजीन 'द वीक स्मार्ट लाइफ' (The Week Smart Life Magazine) के फरवरी अंक में कवर पर नजर आए हैं। इस मैगजीन ने अली फजल (Ali Fazal) को अपने कवर पेज पर उनकी हॉलीवुड में सक्रियता को देखते हुए लिया है। प्रतिभाशाली सूबी सैमुअल द्वारा शूट किए गए और स्टाइलिस्ट अनीशा गाँधी द्वारा स्टाइल किया गया लुक अली का अब तक का बेस्ट स्टाइलिश लुक है।

ali fazal,the week smart life magazine,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

मैगजीन ने कवर का शीर्षक ‘हॉलीवुड कालिंग’ दिया है, जो अली के हॉलीवुड में किए गए कामों को देखते हुए रखा गया है। गौरतलब है कि अली फजल हिन्दी के अतिरिक्त हॉलीवुड में भी सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में आई हॉलीवुड की सुपर हिट सीरीज फास्ट एण्ड फ्यूरिस-7 में भी विशेष भूमिका निभाई है। यह उनकी पहली अमेरिकन फिल्म रही है। अली फजल ने अपना फिल्म करियर अंग्रेजी भाषा में बनी फिल्म ‘द अदर एंड ऑफ द लाइन’ से किया था। हालांकि इसमें उनका किरदार छोटा ही था। इसके अतिरिक्त उन्होंने अमेरिकन टेलीविजन मिनीसीरीज ‘बॉलीवुड हीरो’ में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है।

ali fazal,the week smart life magazine,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

हॉलीवुड में अली फजल को वर्ष 2017 में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘विक्टोरिया एण्ड अब्दुल’ से गहरी पहचान मिली। इस फिल्म में उन्होंने बॉण्ड फिल्मों की प्रमुख अदाकार जूडी डेंच के साथ काम किया था। फिल्म में जूडी महारानी विक्टोरिया और अली उनके भारतीय नौकर अब्दुल करीम के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म का प्रीमियर वर्ष 2017 में वेनिस फिल्म फेस्टिवल में किया गया था।

ali fazal,the week smart life magazine,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इन दिनो अली फजल हॉलीवुड की एक और फिल्म में काम कर रहे हैं जो कि इराकी युद्ध पर आधारित एक बॉयोपिक है। इस फिल्म में काम करते हुए अली पहले ऐसे भारतीय अभिनेता बन गए हैं जो हॉलीवुड की किसी बॉयोपिक में काम कर रहे हैं। इस बॉयोपिक की वहाँ पर बहुत चर्चा हो रही है। बात करें बॉलीवुड की तो अली फजल शीघ्र ही तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मिलन टाकीज’ में नजर आने वाले हैं।

ali fazal,the week smart life magazine,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इस फिल्म का प्रदर्शन आगामी महीने की 15 मार्च को होने जा रहा है। यह फिल्म तिग्मांशु धूलिया का ड्रीम प्रोजेक्ट रही है। इसके अतिरिक्त वे संजय दत्त की फिल्म ‘प्रस्थानम’ में भी नजर आएंगे। इसके अतिरिक्त वे अमेजॉन की अत्यन्त सफल सीरीज ‘मिर्जापुर-2’ में अपने अभिनय का लौहा मनवाते नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल