न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्‍स ऑफ‍िस पर महाक्‍लैश : 2020 क्र‍िसमस पर 'लाल सिंह चड्ढा' से टकराएगा 'बच्‍चन पांडे'

बॉलीवुड सुपरस्‍टार अक्षय कुमार की नई फ‍िल्‍म बच्‍चन पांडे का फर्स्‍ट लुक हाल ही में जारी हुआ है, साथ ही इस फ‍िल्‍म की र‍िलीज डेट भी सामने आ गई है। बता दें कि ये फ‍िल्‍म आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा से टकराएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jul 2019 5:16:38

बॉक्‍स ऑफ‍िस पर महाक्‍लैश : 2020 क्र‍िसमस पर 'लाल सिंह चड्ढा' से टकराएगा 'बच्‍चन पांडे'

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई फ‍िल्‍म 'बच्‍चन पांडे (Bachchan Pandey)' का फर्स्‍ट लुक आज जारी हुआ है। फ‍िल्‍म के पोस्‍टर में अक्षय कुमार गले में मोटी चेन और बदन पर काली लूंगी पहने दिखाई दे रहे हैं। उनके पूरे माथे पर चंदन का टीका लगा है, सबसे दिलचस्प बात ये है कि अक्षय के हाथों में Nunchaku नजर आ रहा है। साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और फरहाद सामजी इसका डायरेक्शन कर रहे है।

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्‍शन हाउस में बनने वाली इस फ‍िल्‍म के पोस्‍टर के साथ ही र‍िलीज डेट भी सामने आ गई है। यह फ‍िल्‍म 2020 में क्र‍िसमस के मौके पर रिलीज होगी। फ‍िल्‍म की रिलीज डेट सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि इस दिन बॉक्‍स ऑफ‍िस पर महाक्‍लैश होगा क्योकि आमिर खान (Aamir Khan) अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को भी इसी दिन रिलीज करने वाले है। इतना ही नहीं, लव रंजन के निर्देशन में बन रही अजय देवगन और रणबीर कपूर स्‍टार फ‍िल्‍म भी इसी दिन पर्दे पर आएगी।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फ‍िल्‍म के इस धांसू पोस्‍टर के सामने आते ही इसकी कहानी को लेकर उत्‍सुकता तेज हो गई है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने खुद पोस्‍टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और चंद मिनटों में उनका ये लुक वायरल हो गया। पोस्‍टर से कहानी को जानने की दिलचस्‍पी बढ़ गई है। हालांकि इस फ‍िल्‍म के बारे में अभी ज्‍यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फ‍िल्‍म में अक्षय के अलावा कौन सितारे होंगे, ये भी साफ नहीं हो पाया है।

आमिर खान (Aamir Khan) और अक्षय कुमार का ये क्‍लैश काफी दिलचस्‍प होगा। आमिर खान ने अपने बर्थडे पर अनाउंसमेंट की थी कि वो फेमस हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' के रीमेक में काम करते नजर आएंगे। टॉम हेंक (Tom Hanks) स्टारर इस फिल्म ने 6 अकेडमी अवॉर्ड जीते थे। जिसमें बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट विजुअल इफेक्ट और बेस्ट फिल्म एडिटिंग शामिल थे। आमिर की इस रीमेक फिल्म का टाइटल 'लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha)' है। इस फिल्म में आमिर खान (Aamir Khan) के अपोजिट करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) दिखाई देंगी। ये दोनों की तीसरी फिल्म होगी जिसमें दोनों पर्दे पर इश्क पर फरमाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका