न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' का 'Ek Chumma' गाना रिलीज़, देख आप भी लगेंगे झूमने

गाने में फिल्‍म की पूरी स्‍टार कास्‍ट यानी अक्षय, बॉबी और रितेश के साथ ही उनकी हीरोइनें कृति सेनन (Kriti Senon), कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) नजर आ रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Sep 2019 4:18:25

अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' का 'Ek Chumma' गाना रिलीज़, देख आप भी लगेंगे झूमने

अक्षय कुमार,(Akshay Kumar) बॉबी देओल (Bobby Deol) और रितेश देखमुख (Riteish Deshmukh) स्‍टारर फिल्‍म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) का कुछ दिन पहले ट्रेलर (Housefull 4 Trailer) रिलीज किया गया था। ट्रेलर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वही अब फिल्म का पहला गाना 'एक चुम्‍मा' (Ek Chumma) रिलीज किया गया है। इस गाने को देखने के बाद यकीनन आप भी झूमने को मजबूर हो जाएंगे। इस गाने में फिल्‍म की पूरी स्‍टार कास्‍ट यानी अक्षय, बॉबी और रितेश के साथ ही उनकी हीरोइनें कृति सेनन (Kriti Senon), कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) नजर आ रही हैं। अरेबिक म्‍यूजिक (Arabic Music) के अंदाज को लेते हुए इस फिल्‍म का यह मजेदार गाना रिलीज किया गया है। यह गाना लंदन (London) में 5 अलग-अलग लोकेशंस में शूट हुआ है।

Akshay Kumar,housefull 4,kriti senon,ek chumma,riteish deshmukh,bobby deol,kriti kharbanda,pooja hegde,entertainment,bollywood news in hindi

इस गाने को लिखा है समीर अंजान ने जबकि म्‍यूजिक दिया है सुहैल सेन ने। 'एक चुम्‍मा' को गाया है सुहैल सेन, अलतमश फरीदी और ज्‍योतिका तंगरी ने। गाने में अक्षय, बॉबी और रितेश, तीनों हीरोइनों को गुंडों से बचाने की ऐवज में एक चुम्‍मा मांगते नजर आ रहे हैं। अब 'हाउसफुल 4' जैसी मसाला कॉमेडी फिल्‍म में बॉलीवुड अंदाज का ये मसाला स्‍टाइल गाना तो बनता है।

बता दें कि फरहाद सामजी निर्देशित इस फिल्म में इन सितारों के अलावा राणा दग्गुबती, चंकी पांडे, सौरभ शुक्ला, जॉनी लीवर जैसे कई अन्य कलाकर भी हैं। ये फिल्म 25 अक्‍टूबर को रिलीज होने जा रही है। 'हाउसफुल 4' साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। 'हाउसफुल 4' एक मल्टी-पीरियड ड्रामा फिल्म है, जहां फिल्‍म की कहानी 600 साल का सफर तय करेगी। बता दें कि इसी दौरान राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की 'मेड इन चाइन (Made In China)' और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) व भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म 'सांड की आंख (Saand Ki Aankh)' भी रिलीज़ हो रही है। यानी स्पष्ट है कि बॉक्स ऑफिस पर तीनों फिल्मों को एक-दूसरे से काफी मुश्किल कॉम्पिटिशन है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका