न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आरव को पसंद नहीं पापा अक्षय का क्रिकेट प्रेम, वजह कर देगी हैरान

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का क्रिकेट प्रेम शायद ही किसी से छुपा हो, लेकिन उनके बेटे आरव को क्रिकेट बिल्कुल पसंद नहीं है और इसकी वजह और कोई नहीं बल्कि सिर्फ अक्षय कुमार हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jul 2019 4:40:56

आरव को पसंद नहीं पापा अक्षय का क्रिकेट प्रेम, वजह कर देगी हैरान

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का क्रिकेट प्रेम शायद ही किसी से छुपा हो, लेकिन उनके बेटे आरव को क्रिकेट बिल्कुल पसंद नहीं है और इसकी वजह और कोई नहीं बल्कि सिर्फ अक्षय कुमार हैं। इस बात का खुलासा खुद अक्षय कुमार ने किया, हाल ही में अक्षय कुमार जब फिलिप्स ह्यू क्रिकेट लाइव का हिस्सा बने तो उन्होंने क्रिकेट के प्रति अपने प्यार और आरव क्यों इसे नापसंद करते है इस बात का खुलासा किया। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बताया, 'मेरे बेटे को क्रिकेट पसंद नहीं, लेकिन मेरी बेटी (नितारा) को पसंद है। वह महज छह साल की है और उसे क्रिकेट पसंद है। मेरे बेटे को क्रिकेट से नफरत है क्योंकि मैं इस खेल को बहुत ज्यादा देखता हूं, लेकिन मेरी बेटी को मेरा क्रिकेट देखना पसंद है क्योंकि तब उसे इसे देखने का मौका मिलता है।'

बॉलीवुड में कई यादगार किरदार निभाने वाले खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली (Saurav Ganguly) और स्पिनर हरभजन सिंह (Harbajan Singh) के साथ क्रिकेट के बारे में चर्चा करते हुए कुछ पुरानी यादों में खो गए। इस दौरान अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए बताया, 'मैं अपने स्कूल के लिए क्रिकेट खेलता था। खिलाड़ियों का चयन उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी कौशल के हिसाब से किया जाता था, लेकिन मुझे याद है कि मुझे टीम में मेरे फील्डिंग कौशल के लिए लिया जाता था।'

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'मिशन मंगल (Mission Mangal)' सिनेमाघरों में धमाका मचाने को तैयार है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस फिल्म का प्रदर्शन होने जा रहा है। बता दे अक्षय की फिल्म के साथ दो और फिल्में रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने के लिए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'मिशन मंगल' के साथ जॉन अब्राहम (John Abraham) की बाटला हाउस और प्रभास (Prabhas) की साहो में टक्कर होगी। बता दे, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘मिशन मंगल (Mission Mangal)’ का फर्स्ट लुक पोस्टर बीते गुरुवार को रिवील हुआ। इस फिल्म में अक्षय के अलावा विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हाड़ी और शरमन जोशी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म के अपने किरदार के बारे में अक्षय कुमार ने कुछ समय पहले कहा था कि उनका इस फिल्म में किरदार थोड़ी देर का है। वे फिल्म में पूरे समय नहीं हैं। दर्शक यदि फिल्म देखने जाता है तो वह यह सोचकर जाए कि मैं पूरी फिल्म में नहीं हूँ। उनकी इस बात ने ‘मिशन मंगल’ को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा कम कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका