न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार ने किया एक और खतरनाक स्टंट, तस्वीर शेयर कर कहा - खुद पर ट्राई ना करे

खतरनाक स्टंट करने के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों बैंकॉक में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) की शूटिंग में व्यस्त हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Jun 2019 8:11:59

अक्षय कुमार ने किया एक और खतरनाक स्टंट, तस्वीर शेयर कर कहा - खुद पर ट्राई ना करे

खतरनाक स्टंट करने के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों बैंकॉक में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी (Sooryavanshi)’ के मुम्बई शेड्यूल को कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ पूरा किया है। वहीं अब रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपन क्रू मेम्बर्स के साथ थाइलैंड के बैंकाक शहर में अपनी फिल्म के एक्शन दृश्यों को फिल्मा रहे है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) एक बार फिर से अपनी फिल्म में कारों को हवा में उड़ाते नजर आएंगे। यह उनका सिग्नेचर एक्शन स्टेप है। वही सूर्यवंशी की शूटिंग की एक तस्वीर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हैलीकॉप्टर पर लटके हुए नजर आ रहे हैं और उनके आगे डॉयरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) बाइक चलाते हुए दिख रहे हैं।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'बस यूं ही हेलीकॉप्टर पर लटकते हुए... शूटिंग का एक और दिन।' हालांकि इस खतरनाक स्टंट की तस्वीर को अक्षय ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया हो लेकिन उन्होंने लोगों का ऐसा ना करने की हिदायत भी दी है। अक्षय ने फोटो के साथ ये भी लिखा है कि कृपया इसे खुद पर ट्राई ना करे, ये सभी स्टंट एक्सपर्ट की देखरेख में हुए है।

Akshay Kumar,rohit shetty,akshay kumar stunts,sooryavanshi,bangkok,katrina kaif,entertainment,bollywood

इससे पहले मंगलवार को अक्षय के स्टंट की एक और तस्वीर वायरल हुई थी। उस तस्वीर में अक्षय कुमार बैंकॉक की गलियों में बाइक पर स्टंट कर रहे थे। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से जब स्टंट को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा, 'मुझे अपने स्टंट खुद करने में बहुत मजा आता है। अगर एक्शन फिल्मों की बात की जाए तो रोहित शेट्टी सबसे अलग हैं और बैंकॉक की गलियों में बाइक पर किया गया ये स्टंट बहुत स्पेशल है।' अक्षय कुमार ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए और हंसते हुए कहा, 'कई साल पहले मैं बैंकॉक की गलियों में खाना डिलिवर करने के लिए बाइक चलाता था और आज भी मैं वहीं कर रहा हूं, खाना कमाने के लिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका