न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जामिया मिलिया विवाद वाले वीडियो को अक्षय ने किया था लाइक, उठा विवाद तो देनी पड़ी सफाई

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Dec 2019 3:11:44

जामिया मिलिया विवाद वाले वीडियो को अक्षय ने किया था लाइक, उठा विवाद तो देनी पड़ी सफाई

दिल्ली के जामिया नगर इलाके में हुए पुलिस और स्टूडेंट्स के बीच हुई हिंसा को लेकर देशभर के लोगों के बीच नाराजगी छाई हुई है। वही इस बीच बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा का मजाक बनाते एक ट्वीट को लाइक कर दिया था। हालांकि बाद में अक्षय ने ध्यान देकर इसे अनलाइक किया। इस लाइक और अनलाइक के बीच के समय में अक्षय पर कुछ लोग बरस गए। एक स्टार होने के नाते हिंसा का मजाक बनाने वालों का समर्थन करते देख लोगों ने अक्षय कुमार को खरी-खोटी सुना दी।

हालांकि, जैसे ही ये मामला सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में आया तो तुरंत प्रभाव से अक्षय ने सफाई देते हुए कहा कि अनजाने में उस ट्वीट को लाइक किया था। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा कि जामिया मिलिया के स्टूडेंट्स के ट्वीट को लाइक करने की बात हो रही है तो बता दूं कि वो मुझसे गलती से हुआ था। मैं स्क्रॉल कर रहा था और गलती से मुझसे लाइक प्रेस हो गया होगा। मैंने जैसे ही उसपर ध्यान दिया वैसे ही ट्वीट को अनलाइक कर दिया। मैं किसी भी प्यार से ऐसी बातों का समर्थन नहीं करता हूं।

बता दें कि जामिया के छात्रों और स्टाफ का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने बिना किसी उकसावे के उन पर बल प्रयोग किया और बगैर अनुमति यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रवेश किया। दिल्ली पुलिस के बल प्रयोग की कुछ तस्वीरें और विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखने के बाद कई बॉलिवुड सिलेब्रटीज ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए स्टूडेंट्स का सपॉर्ट किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका