न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनमुटाव के चलते प्रकाश झा की ‘सत्संग’ में नहीं होगी अजय देवगन की मौजूदगी!

अजय देवगन के करिअर को नई ऊँचाईयों पर पहुँचाने में निर्माता निर्देशक प्रकाश झा की फिल्मों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 04 Apr 2019 4:50:36

मनमुटाव के चलते प्रकाश झा की ‘सत्संग’ में नहीं होगी अजय देवगन की मौजूदगी!

अजय देवगन के करिअर को नई ऊँचाईयों पर पहुँचाने में निर्माता निर्देशक प्रकाश झा की फिल्मों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। ‘गंगाजल’ से शुरू हुआ उनका यह साथ ‘सत्याग्रह’ तक चला था लेकिन उसके बाद इन दोनों ने कभी साथ में काम नहीं किया। प्रकाश झा ने सत्याग्रह के दौरान ही अजय देवगन के साथ फिल्म ‘सत्संग’ बनाने की घोषणा की थी लेकिन आपसी मनमुटाव के चलते यह फिल्म आज तक नहीं बन पाई है। अब सुनाई दे रहा है कि प्रकाश झा अपनी इस फिल्म की तैयारियों में लगे हुए हैं। प्रकाश झा इन दिनों अनुराग कश्यप की फिल्म ‘सांड की आँख’ में बतौर एक्टर काम कर रहे हैं। पर निर्देशक के तौर पर वे अपनी महत्त्वाकांक्षी फिल्म ‘सत्संग’ की तैयारियों में भी लगे हुए हैं। इस सिलसिले में लगातार अजय देवगन से सम्पर्क कर रहे हैं। वे लगातार इस फिल्म में काम करने के लिए अजय देवगन को मनाने में लगे हुए हैं। पर अजय नहीं मान रहे हैं।

अजय और प्रकाश झा के बीच फिल्म ‘राजनीति’ और ‘सत्याग्रह’ के वक्त कुछ मनमुटाव हो गया था। दोनों क बीच की यह लड़ाई अब तक खत्म नहीं हुई है। अजय प्रकाश से मिल तो रहे हैं पर उनकी स्क्रिप्ट के लिए हामी नहीं भर रहे हैं। बताया जाता है कि ‘राजनीति’ में जब प्रकाश झा को रणबीर कपूर मिल गए थे तो अजय देवगन के रोल में काट-छांट हो गई थी। उसके बाद अजय ने उनके साथ ‘सत्याग्रह’ की, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई। उस वक्त भी अजय देवगन ने पटकथा में बदलाव करने को कहा था पर प्रकाश झा ने बात नहीं मानी। तभी से दोनों ने साथ काम नहीं किया है। दोनों ने अब तक छह फिल्मों में साथ काम किया है। हाल में प्रकाश झा अजय के पास गए थे। अजय ने मीटिंग में हाँ कहा लेकिन अभी तक उन्होंने कोई पेपर वर्क नहीं किया है।

बॉलीवुड गलियारों में इस बात को लेकर भी चर्चा हो रही है कि यदि अजय देवगन ने इस फिल्म में काम करना स्वीकार नहीं किया तो प्रकाश झा आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव या फिर विक्की कौशल में से किसी एक को लेकर इस फिल्म को शुरू कर सकते हैं। फिल्म एक साधु के धर्म-कर्म के जरिये आगे चलकर बिजनेस टायकून बनने की कहानी है। इसकी रिसर्च प्रकाश वर्षों से कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम