बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी एक्टिंग, डांस और लुक से सबका दिल जीतती आई हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। इन्ही वायरल वीडियो में से एक की आज हम बात कर रहे है। यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। इस वीडियो में दीपिका जब एयरपोर्ट से बाहर निकलती हैं, तो फोटोग्राफर उनका फोटो लेने लगते हैं, तभी दीपिका हंसते हुए फोटोग्राफर को ड्राइव के लिए इंवाइट कर देती हैं।














