न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत की मौत के बाद अब इस एक्टर ने सलमान को किया टार्गेट, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

सुशांत की मौत के बाद इंडस्ट्री के कई लोगों पर कैंप चलाने और नेपोटिज्म के आरोप लग रहे हैं तो साहिल ने भी इंडस्ट्री के पॉपुलर खान को फिल्में ना मिलने का कारण बताया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Jun 2020 8:15:39

सुशांत की मौत के बाद अब इस एक्टर ने सलमान को किया टार्गेट, तस्वीर  शेयर कर कही ये बात

साल 2001 में आई फिल्म 'स्टाइल' से एक्टर साहिल खान ने बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। पहली ही फिल्म से उन्हें काफी फेम मिला मगर वो ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आए। पहली फिल्म के बाद ही एक्टर को शाहरुख और सलमान के साथ पॉपुलर मैगजीन के कवर में जगह मिल गई थी। अब जब सुशांत की मौत के बाद इंडस्ट्री के कई लोगों पर कैंप चलाने और नेपोटिज्म के आरोप लग रहे हैं तो साहिल ने भी इंडस्ट्री के पॉपुलर खान को फिल्में ना मिलने का कारण बताया है।

सुशांत की मौत के बाद साहिल ने सलमान खान को टार्गेट करते हुए लिखा, 'बहुत कम लोगों के साथ जिंदगी में ऐसा होता है कि अपनी पहली फिल्म स्टाइल के बाद इंडिया की सबसे टॉप फिल्म मैगजीन के कवर पर, दो इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार के साथ हो। मगर उनमें से एक सुपरस्टार को बहुत बुरा लगा। जबकि मैं तो नया था, उनका फैन था, कमजोर था'।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर दर्ज हुई FIR में अपना नाम देखकर चढ़ा एकता कपूर का पारा, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

बिना नाम जाहिर करते हुए साहिल ने लिखा, 'फिर वो मुझे कई बार साइड रोल के लिए बुलाते रहे, टीवी शो के लिए भी बुलाते रहे। और फिर कई फिल्म से मुझे निकलवा दिया। नाम बड़े और दर्शन छोटे। सोचो कौन है। मुझे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत ने उनका सच्चा, असली चेहरा दिखा दिया है। दुनिया के वो लोग नए टैलेंट से कितना डरते हैं। 20 साल में जॉन अब्राहम के अलावा कोई नहीं आया इंडस्ट्री में बड़ा स्टार। कोई आने ही नहीं देता। सिर्फ स्टार किड्स को ही काम मिलता है। इस बारे में सोचो। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले सुशांत'।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दबंग निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान पर लगाए गंभीर आरोप, कही ये बात

बता दे, बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 34 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हर कोई उनके डिप्रेशन का कारण फिल्में ना मिलना बता रहा है। इसी बीच नेपोटिज्म का मुद्दा भी गर्माया हुआ है। इसी वजह से करण जौहर, एकता कपूर, आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियावाला, संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, दिनेश विजान और सलमान खान को लेकर सोशल मीडिया पर खिंचतान चल रही है।

आदित्य चोपड़ा व करण जौहर ने किया था सुशांत सिंह को बैन!

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका