टीवी के बाद बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अब संगीत की दुनिया में उतर गई हैं। मौनी रॉय (Mouni Roy) का पहला गाना रिलीज हो गया। उन्होंने पहली बार किसी गाने में आवाज दी है। मौनी रॉय के डेब्यू सॉन्ग का नाम 'भीगी भीगी रातों में' में है। कुछ समय पहले उनके सॉन्ग को यूट्यूब पर पब्लिश किया गया है। इस गाने को यूट्यूब पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कुछ ही घंटों में इस गाने को हजारों व्यूज मिल चुके है। आलोक बत्रा ने इस सॉन्ग को डायरेक्ट किया है। इस गाने में मौनी रॉय के अलावा नकाश अजीज ने भी अपनी आवाज दी है।














