न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैंसर पीड़ित बच्चों ने 'तान्हाजी' का स्पेशल शो देखने से किया इंकार, तो काजोल का ऐसा रहा रिएक्शन

फिल्म 'तान्हाजी' का स्पेशल शो देखने के लिए कैंसर से पीड़ित 45 बच्चे हिंदमाता सिनेमा पहुंचे थे लेकिन बच्चों ने स्पेशल शो देखने से इंकार कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Jan 2020 1:24:56

कैंसर पीड़ित बच्चों ने  'तान्हाजी' का स्पेशल शो देखने से किया इंकार, तो काजोल का ऐसा रहा रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और काजोल (Kajol) की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior)' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म ने पांच दिनों में 90 करोड़ का कारोबार कर लिया। लेकिन इस फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आई है। हाल ही में काजोल ने एक ट्विट किया है जो की काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ काजोल (Kajol) भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। काजोल ने फिल्म में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को काफी प्रभावित किया है।

दरअसल, फिल्म 'तान्हाजी' का स्पेशल शो देखने के लिए कैंसर से पीड़ित 45 बच्चे हिंदमाता सिनेमा पहुंचे थे लेकिन बच्चों ने स्पेशल शो देखने से इंकार कर दिया। इसके पीछे की वजह जो सामने आई है वो काफी दिलचस्प है। कैंसर से लड़ रहे बच्चे 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior)' का कोई स्पेशल शो नहीं बल्कि दूसरे लोगों की तरह ही नॉर्मल शो देखना चाहते थे और हॉल में मौजूद लोगों ने भी उनका साथ दिया। शो में मौजूद लोगों ने इन बच्चों के लिए अपनी सीटें खाली कर दीं। बच्चों और दर्शकों के इस कदम की एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने काफी सराहनीय की है। काजोल ने ट्विट में लिखा 'यह इंसानियत है, हमें भी इसी तरफ काम करना है और इसे आगे बढ़ाना है।'

kajol,kajol tweet viral,tanhaji: the unsung warrior,kajol twitter,ajay devgn,cancer patient children denies to watch tanhaji special show,tanhaji: the unsung warrior collection,kajol tweets,saif ali khan,kajol news,tanhaji box office collection,entertainment,bollywood news in hindi

बता दे' पिछले हफ्तें शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने 5 दिनों में 90 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 15.10 करोड़, दूसरे दिन 20.57 करोड़, तीसरे दिन 26.26 करोड़, चौथे दिन 13.75 करोड़ और पांचवे दिन 15.28 करोड़ का कारोबार कर लिया है. फिल्म 'तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर' को इसे डायरेक्टर ओम राउत ने डायरेक्ट किया है, जिनकी काफी तारीफ हो रही है। ओम राउत ने मराठा वॉरियर्स के शौर्य को खूबसूरती से पर्दे पर पेश किया है। इसके साथ ही लोग कलाकारों की अदाकारी पर चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ काजोल (Kajol) भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म में अजय देवगन छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार तान्हा जी मालुसरे (Subedar Tanaji Malusare) के किरदार में नजर आ रहे हैं। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहे हैं। कुछ लोग उनकी तुलना पद्मावत के खिलजी से भी कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव