निर्देशिका मेघना गुलजार इन दिनों दीपिका पादुकोण को लेकर ‘छपाक’ नामक फिल्म का निर्देशन कर रही हैं जो एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिन्दगी पर बन रही है। दिल्ली निवासी लक्ष्मी अग्रवाल पर 15 साल की उम्र में एक सिरफिरे ने एसिड डाल दिया था जिससे उनका चेहरा पूरी तरह से झुलस गया था। यह एसिड उन पर उनकी सहेली के भाई ने डाला था, जो उनसे शादी करना चाहता था। लक्ष्मी अग्रवाल ने इस रिश्ते को ठुकरा दिया था।














