न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोचने को मजबूर करता है स्पोट्र्स डॉक्यू ड्रामा ‘दूसरा’ का पोस्टर

13 जुलाई 2002 की तारीख क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में उसी तरह से बसी है जिस तरह से 1983 की 25 जून, जब पहली बार भारत ने कपिल देव के नेतृत्व में विश्व कप पर कब्जा किया था।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 27 June 2019 4:32:51

सोचने को मजबूर करता है स्पोट्र्स डॉक्यू ड्रामा ‘दूसरा’ का पोस्टर

13 जुलाई 2002 की तारीख क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में उसी तरह से बसी है जिस तरह से 1983 की 25 जून, जब पहली बार भारत ने कपिल देव के नेतृत्व में विश्व कप पर कब्जा किया था। 13 जुलाई 2002 को टीम इंडिया के युवा कप्तान सौरव गांगुली ने भी भारत को विश्व स्तर पर एक बड़ी सफलता दिलाई थी। कप्तान सौरव गांगुली और उनकी युवा टीम ने नेटवेस्ट सीरीज जीत कर भारत को जश्न का मौका दिया था। ‘दूसरा’ के नाम से बन रही निर्देशक अभिनय देव ने स्पोट्र्स डॉक्यू ड्रामा के जरिए फिल्म में इस मनमौजी क्रिकेट कप्तान के प्रभाव को देश के युवा दिमागों पर दिखाने की कोशिश की है। फिल्म का पहला पोस्टर आज जारी किया गया है। यह एक युवा लडक़ी के जरिए सुनाई गई कहानी है, जो अपनी स्वतंत्रता के लिए एक अलग रास्ता चुनती है।

यह सोशियो-स्पोट्र्स ड्रामा है जो एक घटना के माध्यम से साहस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दर्शाता है जिसने भारतीयों को मुक्ति की भावना दी। नब्बे के दशक और 2000 के दशक की शुरूआत में बनी यह कहानी दो अलग-अलग विभिन्न कथाओं को एक साथ लाती है। यह गांगुली द्वारा लंदन के लॉड्र्स स्टेडियम में टी-शर्ट निकाल कर लहराने से प्रेरित है, जिसने हजारों भारतीय को गर्वित होने का मौका दिया।

निर्देशक अभिनय देव कहते हैं, ‘सौरव गांगुली ने एक युग के अंत को यादगार बना दिया। नेटवेस्ट फाइनल में उनका यह कदम इतना शक्तिशाली था जिसने हमारी सोच में बड़ा बदलाव किया। यह फिल्म एक ऐसी लडकी के जीवन के साथ चलती है, जो सामाजिक दायित्वों से दबे पितृसत्तात्मक परिवार से आती है। फिल्म का पोस्टर सिर्फ पहला लुक है। इसकी कई और परतें हैं जो दर्शकों को एक बार ट्रेलर देखने के बाद समझ में आ जाएंगी।’ फिल्म के पीछे मूल विचार शिकागो स्थित कार्यकारी निर्माता माशा और रोहन सजदेह का था। बाद में कान्स में आयोजित भारत के पहले एडवर्टिजमेंट ग्रां प्री विजेता एंजेलो डायस ने इसकी कहानी और पटकथा लिखी। फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनेत्री प्लाबिता बोरठाकुर (पीके, लिपस्टिक अंडर माय बुर्का) और अंकुर विकल (स्लमडॉग मिलियनेयर) निभा रहे हैं।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंदौर: EV चार्जिंग में विस्फोट, घर में रखे सिलिंडरों में ब्लास्ट, 6 की दर्दनाक मौत
इंदौर: EV चार्जिंग में विस्फोट, घर में रखे सिलिंडरों में ब्लास्ट, 6 की दर्दनाक मौत
ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, 5000 पाउंड बम से हमला, होर्मुज में हलचल तेज
ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, 5000 पाउंड बम से हमला, होर्मुज में हलचल तेज
इजरायल का बड़ा हमला: हवाई स्ट्राइक में अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत, ईरान ने की पुष्टि
इजरायल का बड़ा हमला: हवाई स्ट्राइक में अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत, ईरान ने की पुष्टि
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
'धुरंधर 2' तोड़ सकती है बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, बन सकती है बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म
'धुरंधर 2' तोड़ सकती है बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, बन सकती है बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन