न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

15 अगस्त : ‘साहो’ का पलड़ा भारी, जॉन अब्राहम को मिलेगी माउथ पब्लिसिटी और अक्षय को लगेगा झटका

बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने के लिए अक्षय कुमार (Akshay Kumar), जॉन अब्राहम (John Abraham) और प्रभास (Prabhas) की टक्कर होगी। कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस का तख्त हासिल करने के लिए इस बार मुकाबला बेहद कड़ा होने वाला है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 06 Jul 2019 3:05:57

15 अगस्त : ‘साहो’ का पलड़ा भारी, जॉन अब्राहम को मिलेगी माउथ पब्लिसिटी और अक्षय को लगेगा झटका

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन तीनों फिल्मों के निर्माताओं ने अपनी फिल्मों की प्रदर्शन तिथि में बदलाव करने से इंकार कर दिया है। आश्चर्य की बात यह है कि इनमें से दो फिल्मों का निर्माण टी सीरीज के भूषण कुमार ने किया है लेकिन वे भी इस मुकाबल में शामिल हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने के लिए अक्षय कुमार (Akshay Kumar), जॉन अब्राहम (John Abraham) और प्रभास (Prabhas) की टक्कर होगी। कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस का तख्त हासिल करने के लिए इस बार मुकाबला बेहद कड़ा होने वाला है।

Akshay Kumar,mission mangal,john abraham,batla house,prabhas,saaho,15 august,bollywood box office,box office report,box office collection,entertainment,bollywood

जब से यह समाचार फैला है कि बाहुबली फेम प्रभास की फिल्म ‘साहो (Saaho)’ के सामने जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार आ रहे हैं, तभी दर्शकों की समान राय सामने आ रही है कि प्रभास के सामने इन दोनों सितारों को नहीं आना चाहिए। इस एक लाइन की राय ने स्पष्ट कर दिया है कि दर्शक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार की फिल्म देखने से पहले प्रभास स्टारर ‘साहो’ को देखना पसन्द करेंगे। वैसे भी प्रभास ‘बाहुबली’ के बाद अब जाकर किसी फिल्म में नजर आएंगे। ‘साहो’ के निर्माताओं ने इस फिल्म का पहला टीजर बाहुबली-2 के साथ ही जारी कर दिया था, जिसे सिनेमाघरों में बाहुबली-2 के साथ दिखाया गया था।

साहो के ट्रेलर ने दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जिज्ञासा बढ़ा दी है। फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रखा था लेकिन कहा जा रहा है कि यह अपने एक्शन दृश्यों और वीएफएक्स वर्क के चलते इस बजट से बाहर हो गई है। इस फिल्म में दर्शकों को प्रभास का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। श्रद्धा कपूर भी ‘बाहुबली’ के साथ एक्शन करती नजर आएंगी।

Akshay Kumar,mission mangal,john abraham,batla house,prabhas,saaho,15 august,bollywood box office,box office report,box office collection,entertainment,bollywood

इसके बावजूद निर्माताओं को पूरा भरोसा है कि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। इस फिल्म के जरिये प्रभास हिन्दी सिनेमा में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण बॉलीवुड के टी सीरीज के निर्माता भूषण कुमार ने भी किया है।

मिशन मंगल में छोटी है अक्षय की भूमिका

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘मिशन मंगल (Mission Mangal)’ का फस्र्ट लुक पोस्टर बीते गुरुवार को रिवील हुआ। पोस्टर पर फिल्म की रिलीज की तारीख 15 अगस्त लिखी है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हाड़ी और शरमन जोशी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म के अपने किरदार के बारे में अक्षय कुमार ने कुछ समय पहले कहा था कि उनका इस फिल्म में किरदार थोड़ी देर का है। वे फिल्म में पूरे समय नहीं हैं। दर्शक यदि फिल्म देखने जाता है तो वह यह सोचकर जाए कि मैं पूरी फिल्म में नहीं हूँ। उनकी इस बात ने ‘मिशन मंगल’ को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा कम कर दी है।

Akshay Kumar,mission mangal,john abraham,batla house,prabhas,saaho,15 august,bollywood box office,box office report,box office collection,entertainment,bollywood

जॉन को मिलेगा ‘सत्यमेव जयते’ का फायदा

दूसरी ओर बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम (John Abraham) 15 अगस्त को अपनी फिल्म ‘बाटला हाउस’ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म दिल्ली में हुए एनकाउंटर पर आधारित है। फिल्म में जॉन एक पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगे। गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर दो सफलतम फिल्में—परमाणु और सत्यमेव जयते—देने वाले जॉन से दर्शकों को काफी आशाएँ हैं। उन्हें विश्वास है कि उनकी फिल्म ‘बाटला हाउस’ पैसा वसूल फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्माण भी टी सीरीज के भूषण कुमार ने किया है। भूषण कुमार को पूरा विश्वास है कि ‘साहो’ के सामने प्रदर्शित होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ अपनी लागत निकालने में सफल होगी अपितु यह मुनाफा भी कमाएगी।

दर्शकों को मिलेगा भरपूर मनोरंजन

गौर करने वाली बात यह है कि टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार इनमें से दो फिल्मों, ‘बाटला हाउस’ और ‘साहो’ से जुड़े हैं। यानी इन फिल्मों के प्रोड्यूसर्स में उनका नाम भी शामिल है। बहरहाल बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा से ज्यादा कमाई करने की होड़ में भले ही किसी का नुकसान हो, लेकिन दर्शकों का तो 100 फीसदी फायदा होना तय है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो