न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंधाधुन के बाद एक और थ्रिलर फिल्म को परदे पर उतारेंगे श्रीराम राघवन

थ्रिलर फिल्मों के बादशाह माने जाने वाले राघवन अब एक और थ्रिलर फिल्म को परदे पर उतारने की तैयारी में हैं। इसे रमेश तौरानी निर्मित करेंगे।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 15 Apr 2019 7:36:50

अंधाधुन के बाद एक और थ्रिलर फिल्म को परदे पर उतारेंगे श्रीराम राघवन

पिछले बुधवार को चीन में प्रदर्शित हुई श्रीराम राघवन की अंधाधुन ने बॉक्स ऑफिस पर 181 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस फिल्म में पहली बार तब्बू के साथ आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे नजर आईं थी। थ्रिलर फिल्मों के बादशाह माने जाने वाले राघवन अब एक और थ्रिलर फिल्म को परदे पर उतारने की तैयारी में हैं। इसे रमेश तौरानी निर्मित करेंगे। इस खबर की पुष्टि करते हुए रमेश तौरानी ने कहा है कि वह और राघवन दोनों मिलकर एक थ्रिलर फिल्म बनाने वाले हैं। प्रोजेक्ट फाइनल हो गया है और यह इस साल जून में फ्लोर पर जाएगी।

रमेश तौरानी ने अपने हालिया दिए साक्षात्कार में इस बात को पुष्ट करते हुए कहा, हां हमने श्रीराम को पिछले साल एक प्रोजेक्ट के लिए साइन किया है। अंधाधुन के बाद इस फिल्म को शुरू करने की योजना थी। राघवन एक शानदार निर्देशक हैं जो हमेशा अपने काम को साबित करके दिखाते हैं। हम इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और लगातार मीटिंग कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। इसके लिए जल्द ही एक्टर्स कास्ट किए जाएंगे। राघवन थ्रिलर्स फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसे अन्य फिल्मों की तरह दिलस्प बनाने के लिए काम चल रहा है।

sriram raghavan,andhadhun,thriller movie,thriller film,entertainment,bollywood,bollywood news

गौरतलब है कि अंधाधुन में आयुष्मान के अलावा, तब्बू और राधिका आप्टे ने काम किया था। फिल्म में आयुष्मान ने एक अंधे पियानिस्ट का किरदार निभाया था जो वास्तव में अंधा होता नहीं है लेकिन होने का नाटक करता है। इससे पहले श्रीराम ‘एक हसीना थी’, ‘जॉनी गद्दार’ और ‘बदलापुर’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। उनकी ‘बदलापुर’ को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में वरुण धवन और नवाजउद्दीन सिद्दीकी ने काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम