न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तिकड़ी 'खान' पर भारी B.O.का नया 'खान', इस वर्ष 300 करोड़!

वर्ष 2017 में छोटे बजट की फिल्मों से बड़ा धमाका करने वाले इरफान खान बॉक्स ऑफिस के चौथे 'खान' बनकर उभरे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jan 2018 1:32:17

तिकड़ी 'खान' पर भारी B.O.का नया 'खान', इस वर्ष 300 करोड़!

वर्ष 2017 में छोटे बजट की फिल्मों से बड़ा धमाका करने वाले इरफान खान बॉक्स ऑफिस के चौथे 'खान' बनकर उभरे हैं। 2016 में दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन को अपने अभिनय से मात देने वाले इरफान खान ने 2017 में छोटे बजट की 'हिन्दी मीडियम' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ की कमाई करके सबको हैरान कर दिया। गौरतलब है कि इरफान खान बॉलीवुड में नॉन कॉमर्शियल और कंटेंट रिच फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में कोई भव्य सैट नहीं होता, कोई आइटम नंबर नहीं होता, होता है तो सिर्फ और सिर्फ कथानक, सशक्त निर्देशन और जानदार अभिनय। इन तीन बातों के चलते ही उन्होंने गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर हिन्दी मीडियम जैसी 100 करोड़ी और करीब-करीब सिंगल जैसी हिट फिल्म दी।

इरफान खान ने अपनी शुरूआत टीवी धारावाहिकों से की थी, भारत एक खोज, चन्द्रकान्ता और चाणक्य जैसे टीवी धारावाहिकों में नजर आ चुके इरफान की पहली फिल्म सलाम बॉम्बे थी, जिसमें उन्होंने एक युवा का किरदार निभाया था, जो लोगों के लिए खत लिखता है। मीरा नायर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खासी सफलता प्राप्त की थी। इरफान बॉलीवुड के साथ-साथ कई हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं जिनमेंसे लाइफ ऑफ पाई और जुरासिक वल्र्ड खास है। वे स्पाइडर मैन में भी अहम् भूमिका निभा चुके हैं। इरफान ने बॉलीवुड में हीरो की एक नई परिभाषा गढ़ी है। एक ऐसा हीरो जिसे इस बात की परवाह नहीं है कि किरदार कैसा। पसन्द आने के बाद वे उसे शिद्दत के साथ निभाना पसन्द करते हैं।

bollywood,irrfan khan,Salman Khan,Shah Rukh Khan,aamir khan,gossips,entertainment

इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर जहाँ आमिर, सलमान और शाहरुख की फिल्मों का प्रदर्शन होगा, वहीं वर्ष के हर तीसरे माह इरफान खान भी अपनी फिल्मों के साथ सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। इस वर्ष इरफान खान की 4 फिल्में प्रदर्शित होंगी जिनमें से तीन हिन्दी—कारवाँ, रायता और एक अनाम फिल्म और एक हॉलीवुड फिल्म पजल—का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन फिल्मों में से अनाम हिन्दी फिल्म विशाल भारद्वाज की है जिनके साथ वे 'सात खून माफ' के बाद काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म के जरिये वे एक बार फिर से दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसमें इरफान खान गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे।

'कारवॉ' रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म है, जिसमें उनके साथ मलयालय फिल्मों के सुपर सितारे दुलक्वेर सलमान और यू-ट्यूब सेंसेशन मिथिला पालकर दिखाई देंगे। इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि यह तीन दोस्तों के रोड ट्रिप पर आधारित है। जब से फिल्म के कथानक के बारे में जानकारी प्राप्त है, इसकी तुलना जोया अख्तर निर्देशित 'जिन्दगी ना मिलेगी दोबारा' से की जा रही है। अब यह तो वक्त पर भी पता चलेगा कि 'कारवॉ' उससे कितनी मिलती जुलती है।

bollywood,irrfan khan,Salman Khan,Shah Rukh Khan,aamir khan,gossips,entertainment

हॉलीवुड 'पजल' को मेगा बजट की भव्य फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन मार्क टर्टलटॉब कर रहे हैं। पजल में इरफान की भूमिका बड़ी और सशक्त है। हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके इरफान खान को इस फिल्म से खासी उम्मीदें हैं।

bollywood,irrfan khan,Salman Khan,Shah Rukh Khan,aamir khan,gossips,entertainment

इन चारों फिल्मों को लेकर बॉक्स ऑफिस भी आशान्वित है। उसे पूरी उम्मीद है कि इस वर्ष जहाँ आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार देने में सफल होंगे वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस के नए खान इरफान खान भी 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होंगे। अर्थात् अकेले चार खान बॉक्स ऑफिस को 1400 करोड़ की कमाई से गुलजार करेंगे। अब देखने वाली बात यह है कि क्या वास्तव में यह आंकलन सही साबित होता है। वैसे इसके सही साबित होने की उम्मीद ज्यादा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल