न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर इस बुधवार ‘कलंक’, ओपनिंग डे 22 से 25 करोड़, सामने कोई नहीं

मल्टीप्लेक्स और एकल सिनेमाघरों को पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 22 से 25 करोड़ का कारोबार करते हुए स्वयं को इस वर्ष की सुपरहिट फिल्मों में शुमार कराने में कामयाब होगी। उम्मीद है ‘कलंक’ अपने पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लेगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 16 Apr 2019 1:02:24

बॉक्स ऑफिस पर इस बुधवार ‘कलंक’, ओपनिंग डे 22 से 25 करोड़, सामने कोई नहीं

बॉक्स ऑफिस पर कल बुधवार 17 अप्रैल को सिर्फ करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। पहले यह फिल्म 19 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही थी लेकिन देश में 17 अप्रैल को महावीर जयन्ती की छुट्टी के चलते इसे दो दिन पहले प्रदर्शित करने की घोषणा की गई। अब इस फिल्म को 5 दिन का लम्बा वीकेंड मिलेगा, हालांकि इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड हॉरर मूवी का प्रदर्शन भी होने जा रहा है। करण जौहर की अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी 1945 के समय पर आधारित त्रिकोणात्मक प्रेम कहानी को लेकर बॉक्स ऑफिस पूरी तरह आशान्वित नजर आ रहा है। मल्टीप्लेक्स और एकल सिनेमाघरों को पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 22 से 25 करोड़ का कारोबार करते हुए स्वयं को इस वर्ष की सुपरहिट फिल्मों में शुमार कराने में कामयाब होगी। उम्मीद है ‘कलंक’ अपने पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लेगी।

वरुण धवन और आलिया भट्ट ने अपने 7 वर्ष के करिअर में अभी तक एक भी असफल फिल्म नहीं दी है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है तभी से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म अक्षय कुमार की ‘केसरी’ के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने में भी कामयाब हो सकती है। केसरी ने पहले दिन 21 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। ‘कलंक’ को उन्हीं सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा रहा है जिनमें करण जौहर की फिल्म ‘केसरी’ को प्रदर्शित किया गया था। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गिरते-पड़ते 150 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

kalank,kalank first day collection,kalank box office,karan johar,varun dhawan,alia bhatt,sonakshi sinha,sanjay dutt,aditya roy kapoor,bollywood,entertainment

जिस तरीके से ‘कलंक’ का प्रमोशन किया गया है उसे देखते हुए यह तो तय माना जा रहा है कि यह फिल्म सफल होगी लेकिन इसे बड़ी सफलता मिलेगी या फिर यह भी ‘केसरी’ की तरह 150 करोड़ पर सिमट जाएगी यह नहीं कहा जा सकता। वरुण धवन को अपने करिअर में अभी तक कोई ऐसी फिल्म नहीं मिली है जो 200 करोड़ तक पहुँची हो। इस फिल्म में इस बार उनके साथ संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य राय कपूर जैसे सितारे भी हैं जिनका अपना एक प्रशंसक वर्ग है जो इन सितारों की फिल्मों को देखना पसन्द करता है ऐसे में यह उम्मीद की जा सकती है कि ‘कलंक’ वरुण धवन के करिअर की पहली ऐसी फिल्म हो जो 200 करोड़ तक पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल