न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SURPRISE !! नेहा धूपिया बनी दुल्हन, जानिए कौन हैं पति अंगद बेदी...

अब बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नेहा धूपिया की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 May 2018 4:24:08

SURPRISE !! नेहा धूपिया बनी दुल्हन, जानिए कौन हैं पति अंगद बेदी...

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अनिल कपूर की बेटी और एक्‍ट्रेस सोनम कपूर और आंनद आहूजा की शादी सुर्खियों में हैं वही अब बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नेहा धूपिया की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गई है। नेहा धूपिया 'मिस इंडिया' का खिताब जीत चुकी हैं। 'तुम्‍हारी सुलु', 'करीब करीब सिंगल', 'जूली', 'क्‍या कूल हैं हम' जैसी कई फिल्‍मों में नजर आ चुकी एक्‍ट्रेस नेहा धूपिया ने एक्‍टर अंगद बेदी से शादी कर ली है। दिल्ली में एक गुरुद्वारा में आनंद कारज हुआ। अंगद बेदी, नेहा धूपिया के बेस्ट फ्रेंड भी हैं और काफी समय से साथ-साथ देखे जा रहे थे।

bollywood,neha dhupia,angad bedi,marriage

पंजाबी अंदाज में हुई इस शादी की पहली फोटो अंगद और नेहा ने अपने ट्विटर पर कुछ देर पहले ही साझा की है। 37 साल की नेहा ने जैसे ही इस खबर का खुलासा किया, सोशल मीडिया पर अचानक खलबली मच गई। हर कोई नेहा और अंगद द्वारा दिए गए इस सरप्राइज के लिए तैयार नहीं था।

bollywood,neha dhupia,angad bedi,marriage

नेहा धूपिया इन दिनों एम टीवी के शो 'रोडीज एक्‍सट्रीम' में गैंग लीडर बनीं नजर आ रही हैं। जबकि कुछ समय पहले तक वह सेलीब्रिटी टॉक शो 'वोग बीएफएफ' को होस्‍ट करती दिखीं थीं। वही अंगद सिंह बेदी मशहूर फिल्म एक्टर और मॉडल हैं। वे पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। अंगद बेदी दिल्ली के लिए रणजी खेल चुके हैं और उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाने के बाद एक्टिंग में कदम रखा।

bollywood,neha dhupia,angad bedi,marriage

कौन हैं पति अंगद बेदी

- अंगद का जन्म 6 फरवरी 1983 को पचंडीगढ़ में हुआ था।

- अंगद की प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ से हुई। आगे की पढ़ाई सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली से की।

- अंगद ने अपने कैरियर की शुरुआत मॉडलिंग से की, फिर मॉडलिंग छोड़ एक्टिंग में रूचि दिखाई।

- अंगद बेदी ने रेमो डीसूजा की 'फालतू' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

- अंगद टीवी पर खतरों के खिलाड़ी और 24 जैसी सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।

- अंगद बेदी ने एक कुकिंग शो ‘कुक ना कहो’ में भी भाग लिया था। इसके अलावा उन्होंने एक रियलिटी टेलीविजन शो ‘Emotional Atyachar’ को भी होस्ट किया था।

-अंगद बेदी ने कई हिन्दी फिल्मों में काम किया है जैसे – फालतू (2011), उंगली (2014), पिंक (2016), डियर जिंदगी (2016), टाइगर जिंदा है (2016), इनसाइड एज (2017) और सूरमा (2018) आदि।

- अंगद बेदी के परिवार में पिता बिशन सिंह बेदी हैं, जो एक क्रिकेटर थे और इन्होंने दो शादियां की हैं।

- अंगद बेदी की एक छोटी बहन नेहा बेदी और एक सौतेली बहन गिल्लिंदर सिंह और सौतेले बेटे का नाम गवासिंदर सिंह बेदी है।

bollywood,neha dhupia,angad bedi,marriage

नेहा ने अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी जिंदगी का सबसे अच्‍छा फैसला।। आज मैंने अपने बेस्‍ट फ्रेंड से शादी कर ली है।' वहीं नेहा के पति अंगद ने लिखा, 'सबसे अच्‍छी दोस्‍त।। अब पत्‍नी।। हेलो मिसेस बेदी!!'। सोशल मीडिया पर सबसे पहले नेहा और अंगद को इस सप्राइज वेडिंग के लिए फिल्‍ममेकर करण जौहर ने बधाई दी है।

bollywood,neha dhupia,angad bedi,marriage

करण ने इस कपल का फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी स्‍पेशल दोस्‍त नेहा धूपिया, जिसे में बहुत प्‍यार करता हूं, ने टैलेंटिड और जेंटलमैंन अंगद बेदी से शादी कर ली है। मैं इन दोनों को तक प्‍यार की दुआएं देता हूं।'

bollywood,neha dhupia,angad bedi,marriage

अंगद बेदी हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्‍म 'टाइगर जिंदा है' में नजर आ चुके हैं। अंगद को फिल्‍म 'पिंक' में भी देखा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल