न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'वीरे दी वेडिंग' से पहले इन फिल्मों के सितारे भी कर चुके हैं मास्टरबेशन सीन

यह सीन स्वरा भास्कर पर फिल्माया गया है जिसमे वह मास्टरबेट करती नजर आ रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Jun 2018 3:08:14

'वीरे दी वेडिंग' से पहले इन फिल्मों के सितारे भी कर चुके हैं मास्टरबेशन सीन

शुरुआरती तीन दिनों में 36.52 करोड़ रुपये का बिज़नस करने वाली सोनम कपूर और करीना कपूर खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ कमाई के साथ साथ एक फिल्म के एक सीन को लेकर भी काफी चर्चा में है। यह सीन स्वरा भास्कर पर फिल्माया गया है जिसमे वह मास्टरबेट करती नजर आ रही हैं।

इस सीन को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

एक यूजर ने लिखा है कि वह ये फिल्म अपनी दादी के साथ देखने गया था और स्वरा के इस सीन की वजह से उसे शर्मिंदा होना पड़ा। दरअसल इस तरह के कई ट्वीट किए गए हैं कि दादी के साथ फिल्म देखने जाने पर हमें शर्मिंदा होना पड़ा और दादी ने कहा - मैं भारतीय हूं और वीरे दी वेडिंग पर शर्मिंदा हूं। इसे लेकर स्वरा भास्कर के फैंस ने उनके सपोर्ट में भी लिखा है। उन्होंने सवाल उठाया है कि सब लोग अपनी दादी के साथ फिल्म देखने क्यों जा रहे हैं? इस सब पर खुद स्वरा ने भी ट्रोलर्स को जवाब दिया है। स्वरा ने लिखा है- ऐसा लगता है कि IT सेल ने टिकटें स्पॉन्सर कर दी हैं, या फिर ट्वीट्स को तो पक्का। इसके अलावा स्वरा ने ये भी ट्वीट किया है कि - मैं उम्मीद करती हूं कि पेड ट्रोल्स कम से कम अपने वाक्यों को तो बदल लेंगे, या कम से कम शब्दों की मात्राएं जांच कर ट्वीट करेंगे। जहां तक मास्टरबेशन और इससे जुड़े सीन्स की बात है, तो ऐसी कई हॉलीवुड फिल्में हैं, जिनमें स्क्रिप्ट के तहत फीमेल मास्टरबेशन के सीन दिखाए गए हैं।

bollywood,masturbation scenes,movies,sonam kapoor,Kareena Kapoor,veere di wedding movie,swara bhaskar masturbation scene

# Pleasantville

1998 में आई इस फिल्म में एक बेटी अपनी मम्मी को मास्टरबेशन के बारे में बताती है। इसमें एक हाउसवाइफ मां अपनी बेटी से सेक्स के बारे में बात कर रही है। उसके पापा शहर से बाहर गए हैं। मां को परेशान देखकर बेटी बताती है कि अकेले भी इंज्वॉय किया जा सकता है। इसके बाद एक सीन दिखाया जाता है जिसमें मां बाथरूम में जाती है और शॉवर चलाकर बाथटब में लेट जाती है। फिल्म में मां के इस किरदार में हैं रीज व्हिदरस्पून। सीन में उनका पहला मास्टरबेशन एक्सपीरियंस दिखाया गया है।

bollywood,masturbation scenes,movies,sonam kapoor,Kareena Kapoor,veere di wedding movie,swara bhaskar masturbation scene

# American Pie

सन् 1999 में आई इस फिल्म में कई सेक्स और मास्टरबेशन सीन हैं। अमेरिकी पाई की शुरुआत होती है मास्टरबेशन सीन से। फिल्म में जिम का रोल निभाने वाले जेसोन बिग्स इस सीन में मास्टरबेट कर रहे हैं, लेकिन तभी उनकी मम्मी कमरे में आ जाती हैं। उस वक्त जिम के पापा सिच्युएशन को समझ जाते हैं और मामला संभाल लेते हैं। लेकिन बात सिर्फ यहीं तक नहीं रहती। वो ये भी समझ जाते हैं कि इस घटना के बाद से जिम काफी परेशान हो जाता है। इस वजह से वो उसे बुलाकार मास्टरबेशन के बारे में बात करते हैं और समझाते हैं कि ये कितनी नैचुरल चीज है।

bollywood,masturbation scenes,movies,sonam kapoor,Kareena Kapoor,veere di wedding movie,swara bhaskar masturbation scene

# Not Another Teen
साल 2001 में आई इस फिल्म की शुरुआत ही होती है मास्टरबेशन सीन से। इस सीन में जेनी की किरदार निभाने वाली अमेरिकी एक्ट्रेस शेलर ले वाइब्रेटर का इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं। मजेदार बात ये है कि जेनी जिस वक्त वाइब्रेटर से मास्टरबेट कर रही होती है, उसी वक्त उसका पूरा परिवार उसके कमरे में उसे हैप्पी बर्थडे विश करने दाखिल हो जाता है। इसके बाद क्या होता है... ये तो आप समझ ही सकते हैं...

bollywood,masturbation scenes,movies,sonam kapoor,Kareena Kapoor,veere di wedding movie,swara bhaskar masturbation scene

# Secretary
इस फिल्म में मैगी ग्लेनहाल ने शानदार रोल निभाया है। साल 2002 में आई इस फिल्म मैगी ली होलोवे के रोल में हैं। वह एक सेक्रेटरी हैं। उनका बॉस उन्हें एक शीट दिखाकर उनकी टाइपिंग मिस्टेक्स दिखाता है और डांटता है। इसके बाद के सीन में उन्हें बाथरूम में जाते हुए दिखाया है। यहां वह अपनी ब्रेस्ट को टच करते और मास्टरबेट करते नजर आती हैं। फिल्म की कहानी ली नाम की इसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मूल रूप से लोगों से बात करने में काफी हिचक महसूस करती है और सेंसेटिव है।

bollywood,masturbation scenes,movies,sonam kapoor,Kareena Kapoor,veere di wedding movie,swara bhaskar masturbation scene

# Slackers

साल 2002 में इस रोमांटिक कॉमेडी में फिल्माया गया मास्टरबेशन का सीन काफी पॉपुलर है। फिल्म में रेना केस का रोल निभाने वाली अमेरिकी एक्ट्रेस लॉरा प्रेपोन एक बिंदास लड़की बनी हैं। इसमें उनका एक सीन आता है, जिसमें वह अपने हॉस्टल के कमरे में मास्टरबेट कर रही हैं। उसी वक्त एक लड़का गलती से उनके कमरे में आ जाता है। वो पूछता है तुम क्या कर रही हो ... और बजाय झेंपने या घबराने के रेना जवाब देती है- मैं मास्टरबेट कर रही हूं। ये सुनकर लड़का असहज हो जाता है और कमरे से चला जाता है। जिस बिंदास लड़की का किरदार लॉरा ने निभाया है, उसमें ऐसा जवाब अजीब नहीं लगता।

bollywood,masturbation scenes,movies,sonam kapoor,Kareena Kapoor,veere di wedding movie,swara bhaskar masturbation scene

# The To Do List

साल 2013 में आई ये अमेरिकन रोमांटिक कॉमेडी एक हाईस्कूल ग्रेजुएट लड़की के बारे में है। ये लड़की कॉलेज शुरू होने से पहले हर तरह तरह का सेक्सुअल एक्सपीरियंस लेना चाहती है। ब्रैंडी क्लार्क नाम की इस लड़की के किरदार में हैं ऑब्रे प्लाजा। ब्रैंडी खुद को ही ये चैलेंज देती है कि वो मास्टरबेट के जरिये ऑर्गेज्म का सुख लेगी। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह वो इस चैलेंज को जीत भी लेती है।

bollywood,masturbation scenes,movies,sonam kapoor,Kareena Kapoor,veere di wedding movie,swara bhaskar masturbation scene

# The Neon Demon
ये साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म साल 2016 में ही आई थी। एक मार्टिशियन का काम मुर्दों की देखभाल करने से जुड़ा होता है, मगर इस हॉरर मूवी में आपको कुछ और ही देखने को मिलता है। फिल्म में रुबी का किरदार करने वाले जेना मेलोन एक मॉर्टिशियन हैं। उन्हें एक लाश पर बैठकर मास्टरबेट करते दिखाया गया है। ये सीन बेशक अपने आप में हैरान करने वाला और असामान्य है, लेकिन एक हॉरर फिल्म के नाते इस सीन को भूल पाना दर्शकों के लिए नामुमकिन सा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल