न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'लवरात्रि' को लेकर मचा बवाल, सलमान खान ने लिया बड़ा फैसला, बदल दिया नाम

पूरे विवाद को देखते हुए अब सलमान खान Salman Khan ने अपनी इस फिल्म का नाम बदलकर 'लवयात्री' कर दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Sep 2018 1:01:30

'लवरात्रि' को लेकर मचा बवाल, सलमान खान ने लिया बड़ा फैसला, बदल दिया नाम

सलमान खान की होम प्रॉडक्शन 'लवरात्रि Loveratri' अनाउंसमेंट के समय से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इसकी वजह इस फिल्म से डेब्यू कर रहे सलमान के जीजा आयुष शर्मा Aayush Sharma नहीं, बल्कि इस फिल्म का टाइटल है, जिसे पिछले काफी वक्त से विवाद चल रहा है। बता दे, आयुष की डेब्यू फिल्म में एक्ट्रेस वरीना हुसैन लीड रोल में होंगी। फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। लेकिन जबसे फिल्म का नाम सामने आया है तब से बवाल मचा हुआ है। दरअसल, विश्व हिंदू परिषद ने फिल्म के नाम 'लवरात्रि' पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि ये नाम 'नवरात्रि' से मिलता-जुलता है इसलिए इससे कुछ खास वर्ग की भावनाएं आहत होती हैं। फिल्म का नाम बदलने को लेकर धार्मिक संगठनों ने प्रदर्शन भी किया। चूंकि फिल्म की कहानी भी इसी त्योहार के इर्द-गिर्द घूमती है, इसीलिए फिल्म का टाइटल भी 'लवरात्रि' रखा गया।

पूरे विवाद को देखते हुए अब सलमान खान Salman Khan ने अपनी इस फिल्म का नाम बदलकर 'लवयात्री' कर दिया है और इसकी घोषणा उन्होंने ट्विटर के ज़रिए की। फिल्म के बदले नाम वाले नए पोस्टर को ट्वीट करते हुए सलमान ने लिखा, 'यह कोई स्पेलिंग मिस्टेक नहीं है। फिल्म का बदला नाम है- लवयात्री Love Yatri।' फिल्म का नाम बदलने का फैसला सलमान खान के कहने पर ही लिया गया है। असल में फिल्म का बहुत सारा हिस्सा गुजरात में ही शूट किया गया है। ऐसे में सलमान नहीं चाहते हैं कि इससे एक वर्ग की भावनाएं आहत हो।

बता दें कि विश्व हिंदू परिषद संगठन और बाकी कुछ संगठनों ने फिल्म के टाइटल को चेंज करने की डिमांड की। पिछले हफ्ते ही बिहार की मुजफ्फरपुर कोर्ट ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के लिए सलमान और फिल्म से जुड़े बाकी सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

खुद सलमान भी पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका या उनकी फिल्म का मकसद किसी संस्कृति को नीचा दिखाना या अपमानित करना नहीं है। कुछ लोगों को फिल्म के नाम को लेकर आपत्ति है। यह बेहद खूबसूरत नाम है। प्रेम से अधिक सुंदर कुछ भी नहीं हो सकता है, इसलिए इसे ‘लवरात्रि’ कहा गया है। इसका उद्देश्य किसी संस्कृति को नीचा दिखाना कतई नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उसी संस्कृति से आते हैं।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक