न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिलेगा, यह मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा - मौनी

इस मौके पर मौनी रॉय ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अवसर मिलने पर भी खुशी जताई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Aug 2018 7:55:49

अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिलेगा, यह मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा - मौनी

अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मौनी रॉय करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र का बुल्गारिया में चल रहा शूट पूरा कर मुंबई लौट आई हैं। अक्षय कुमार की गोल्ड के साथ वो ब्रह्मास्त्र को लेकर बेहद उत्साहित हैं क्योंकि इस फिल्म में वह मुख्य विलेन की भूमिका में हैं।

अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए मौनी ने बताया कि अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही ब्रह्मास्त्र में लुक टेस्ट और रोल के लिए उन्होंने एक लंबा रास्ता तय किया है। मैं इस फिल्म के बारे में और अपनी भूमिका के बारे में अधिक नहीं बता सकती लेकिन मैं इतना कह सकती हूं कि मैं इस फिल्म में इकलौती मुख्य विलेन हूं।

इस मौके पर मौनी रॉय ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अवसर मिलने पर भी खुशी जताई। मौनी कहती है, यह एक दिव्य सपना जैसे था। मैं एक छोटे से बिल्ली के समान थी, जो उन्हें देखने के लिए बहुत ही उत्साहित थी और मुझे यह पता नहीं होता था कि उनके साथ शॉट पूरा होने के बाद मुझे क्या करना चाहिए। मैं उनके साथ काम करने के बाद खुशी से मर भी सकती हूँ।

bollywood,mouni roy,amitabh bachchan,brahmastra,Akshay Kumar,gold

मौनी ने आगे कहा पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से आई हुई लड़की को कभी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिलेगा, यह मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। गौरतलब है कि फिल्म ब्रम्हास्त्र में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन काम कर रहे हैं।

गोल्ड के प्रमोशन के दौरन मौनी ने अपने एक्स मोहित रैना के रिश्ते को लेकर भी बात की उन्होंने कहा कि वह सिंगल है। उनके और मोहित रैना के बीच किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे यह भी कहा कि अब तो उन दोनों के बीच दोस्ती भी नहीं है।

bollywood,mouni roy,amitabh bachchan,brahmastra,Akshay Kumar,gold

छोटे परदे के फेमस शो देवों के देव महादेव में साथ काम करते वक्त मोहित रैना और मौनी रॉय की नजदीकियां बढ़ी थीं और दोनों के बीच रिलेशनशिप की भी ख़बरें आई थीं। हालांकि दोनों ने भी कभी खुलकर उनके रिश्तो के बारे में नहीं कहा लेकिन उन दोनों की नज़दीकियों से यह स्पष्ट हो गया था कि दोनों के बीच अफेयर है। अब मौनी रॉय और मोहित रैना के बीच दूरियां आ गई है जिसके चलते दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। उन्होंने अभी हाल ही में जॉन अब्राहम के साथ फिल्म रॉ की शूटिंग पूरी कर ली है। राजकुमार राव के साथ उनकी फिल्म फिल्म मेड इन चाइना भी शुरू हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक