न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo का असर, दिवाली इवेंट से बाहर हुए कैलाश खेर, नहीं करेंगे परफॉर्म

सोना महापात्रा के लगाए गए आरोपों के बाद दूसरी महिलाओं ने भी उन पर आरोप लगाए थे। हालांकि इसके बाद कैलाश खेर ने इस पर कोई सफाई नहीं दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Oct 2018 7:59:10

#MeToo का असर, दिवाली इवेंट से बाहर हुए कैलाश खेर, नहीं करेंगे परफॉर्म

#MeToo अभियान के तहत सिंगर सोना महापात्रा द्वारा लगाए गए सिंगर कैलाश खेर पर शोषण के आरोप का असर अब दिखने लगा है। कैलाश खेर को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। दीवाली पर उदयपुर में होने वाले कार्यक्रम में पहले कैलाश खेर परफॉर्म करने वाले थे, लेकिन अब आयोजकों ने उन्हें कार्यक्रम से हटा दिया है। उदयपुर नगर निगम की ओर से कहा गया है कि दीवाली के मौके पर उन्होंने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पहले कैलाश खेर का नाम तय किया था। लेकिन इसी दौरान मी टू मामले में कैलाश खेर का नाम सामने आ गया। इसके बाद कल्चरल कमेटी ने निर्णय लिया कि उन्हें कार्यक्रम से हटा दिया जाए। अब कैलाश खेर की जगह कार्यक्रम में दर्शन रावल परफॉर्म करेंगे।

बता दें कि सोना महापात्रा के लगाए गए आरोपों के बाद दूसरी महिलाओं ने भी उन पर आरोप लगाए थे। हालांकि इसके बाद कैलाश खेर ने इस पर कोई सफाई नहीं दी है।

सोना महापात्रा ने लगाए थे ये अारोप...

सिंगर सोना महापात्रा का कहना है कि कैलाश ने एक बार उनकी जांघ पर हाथ फेरा था। उन्होंने ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि एक आधिकारिक मुलाकात के दौरान कैलाश ने उनके साथ यह दुर्व्यवहार किया था। महापात्रा ने लिखा, "मैं एक कांसर्ट के मामले में कैलाश से पृथ्वी कैफे मिलने गई थी। इस कॉन्सर्ट में हम दोनों को प्रस्तुति देनी थी। बातचीत के दौरान कैलाश ने मेरी जांघ पर हाथ फेरते हुए कहा कि 'तुम बहुत सुंदर हो'। 'अच्छा है कि तुम्हें एक म्यूजिशियन (राम) मिला, न कि कोई एक्टर'। मैं तुरंत ही वहां से निकल गई।" सोना ने सिंगर और म्यूजिशियन राम संपत से शादी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत