न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#Metoo: सिंगर श्वेता पंडित ने लगाया अनु मलिक पर उत्पीड़न का आरोप, 15 साल की उम्र में हुई थी ये घटना

सोशल मीडिया पर #Metoo के तहत चल रहे अभियान में संगीतकार अनु मलिक पर उत्पीड़न का आरोप लगा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Oct 2018 00:08:44

#Metoo: सिंगर श्वेता पंडित ने लगाया अनु मलिक पर उत्पीड़न का आरोप, 15 साल की उम्र में हुई थी ये घटना

सोशल मीडिया पर #Metoo के तहत चल रहे अभियान में संगीतकार अनु मलिक पर उत्पीड़न का आरोप लगा है। गायिका श्वेता पंडित ने बुधवार को अनु मलिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह नाबालिग थीं तो अनु ने उनका उत्पीड़न किया था।

अपने ट्विटर पेज पर एक लंबी पोस्ट शेयर करते हुए गायिका ने अनु मलिक पर बच्चों के प्रति यौन आकर्षण रखने और यौन-उत्पीड़क होने का आरोप लगाते हुए कहा कि संगीतकार ने उनके साथ दुर्व्यवहार तब किया जब वह हिन्दी म्यूजिक इंडस्ट्री में नई थीं। श्वेता ने लिखा, 'यह वर्ष 2000 था जब मुझे ‘मोहब्बतें’ फिल्म में लीड सिंगर के तौर पर लॉन्च किया गया और मैं इस कामयाबी को आगे बढ़ाने के लिए दूसरे अच्छे गीत हासिल करने की कोशिश कर रही थी।' उन्होंने लिखा कि वह संगीतकार की फैन थीं। 2001 के बीच में अनु मलिक के मैनेजर ने उन्हें अंधेरी के एम्पायर स्टूडियो में उनसे मिलने के लिए फोन कर बुलाया तो वह एक्साईटेड हो गईं। श्वेता ने लिखा, 'जब मैं और मेरी मां, मॉनीटर कक्ष में पहुंचे तो वह (अनु मलिक) ‘अवारा पागल दीवाना’ फिल्म के लिए सुनिधि और शान के साथ ग्रुप सॉन्ग रिकॉर्ड करा रहे थे। उन्होंने एक छोटे केबिन में इंतजार करने को कहा। वहां सिर्फ मैं और वह थे।' जहां अनु मलिक ने श्वेता पंडित की आवाज परखने के लिए उनसे कुछ लाइन गाने को कहा। उन्होंने लिखा, 'मैंने इतना अच्छा गाया कि उन्होंने (अनु मलिक) कहा- मैं तुम्हें सुनिधि और शान के साथ यह गाना दूंगा, लेकिन पहले मुझे एक KISS दो’, फिर वो मुस्कुराए। मैं इसे सबसे भयानक मुस्कुराहट के तौर पर याद करती हूं। मैं सन्न रह गई और चेहरा पीला पड़ गया। मैं तब सिर्फ 15 साल की थी और स्कूल में पढ़ती थी।'

श्वेता ने लिखा, 'क्या कोई उस पल की कल्पना कर सकता है जो मुझपर वहां बीता। यह ऐसा था जैसे किसी ने मेरे पेट में छुरा घोंप दिया हो। मैं इस व्यक्ति को ‘अनु अंकल’ कहती थी और वह दशकों से मेरे पूरे परिवार को जानते थे। वह हमें संगीतकार के सम्मानित घराने के तौर पर जानते थे। ’’

बता दें श्वेता पंडित दिग्गज शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की पौत्री हैं।

इसे अपनी जिंदगी का सबसे खराब एक्सपीरियंस बताते हुए श्वेता ने कहा कि घटना के बाद वह महीनों तक उदास रहीं और इसे अपने माता-पिता को नहीं बता पाईं।’ हाल ही में गायिका सोना महापात्रा ने भी मलिक को ‘आदतन यौन-उत्पीड़क’ कहा था। श्वेता के आरोपों की प्रतिक्रिया में महापात्रा ने आप बीती सामने रखने और अनु मलिक का नाम लेने के लिए उनका धन्यवाद किया।

श्वेता के आरोपों को लेकर जब मलिक से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, 'कोई टिप्पणी नहीं करनी (नो कमेंट्स)। यह बेतुका है। मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। आज कोई भी कुछ भी कह रहा है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी