न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिखने लगा है #MeToo कैंपेन का असर, यौन शोषण के आरोपों के बाद दीपिका ने अपने फाउंडेशन से की इस टॉप के टैलेंट मैनेजर की छुट्टी

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा ही एक बड़ा नाम है अनिर्बन दास बलाह Anirban Das Blah का

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Oct 2018 5:24:10

दिखने लगा है #MeToo कैंपेन का असर, यौन शोषण के आरोपों के बाद दीपिका ने अपने फाउंडेशन से की इस टॉप के टैलेंट मैनेजर की छुट्टी

बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन का व्यापक असर धीरे-धीरे दिखने लगा है। जैसे-जैसे इसमें बड़े नामों खुलासा हो रहा है वैसे-वैसे उनके हाथ से प्रोजेक्ट निकलते जा रहे है। विकास बहल, नाना पाटेकर, साजिद खान जैसे पॉपुलर चेहरों के हाथों से काम निकलने के अलावा भी फिल्म इंडस्ट्री में ऊंचे ओहदों पर बैठे हुए लोगों के साथ स्टार्स डील खत्म कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा ही एक बड़ा नाम है अनिर्बन दास बलाह Anirban Das Blah का। अनिर्बन बॉलीवुड में टॉप के टैलेंट मैनेजर के बतौर पहचाने जाते हैं, लेकिन उन पर एस्पायरिंग अभिनेत्रियों के द्वारा लगाए गए सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों के बाद से ऐसा लग रहा है कि अब उनके दिन लद गए हैं। कम से कम फिलहाल तो ऐसा ही लग रहा है। अनिर्बन लीडिंग टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी Kwan एंटरटेनमेंट के फाउंडर भी थे। उनके क्लाइंट्स में रणबीर कपूर जैसे सितारे भी शुमार थे और इसी से इस शख्स की पहुंच का अंदाजा आप लगा सकते हैं।

बता दें कि अनिर्बन पर चार एस्पायरिंग एक्ट्रेसेस ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं। इनमें से एक अभिनेत्री ने आरोप लगाते हुए कहा था- 'उन्होंने मुझे अपने रूम का नंबर देते हुए कहा था कि कास्टिंग बेडरूम में होती है न कि सार्वजनिक स्थानों पर।' Kwan ने भी अब एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि उन्हें कंपनी में उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है। इतना ही नहीं अनिर्बन दीपिका पादुकोण की मेंटल हेल्थ फाउंडेशन 'दि लिव लव लाफ' के भी बोर्ड मेंबर थे और खबरों की मानें तो यहां से भी उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। इस फाउंडेशन के पैनल में अनिर्बन बतौर सलाहकार सदस्य के रूप में काम करते थे। एक सूत्र के मुताबिक - 'फाउंडेशन ने बोर्ड से अनिर्बन का नाम वापस लेने का फैसला किया है। कानूनी टीम से इसकी एक आधिकारिक टिप्पणी जारी होगी।'

इस बीच कुछ ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि विवादों में घिरने के बाद अनिर्बन गिरफ्तार होने के डर से देश छोड़कर भाग गया है। सोशल मीडिया पर तगड़ा बज चल रहा है कि अनिर्बन बर्लिन भाग गया है। बता दें कि 'दि लिव लव लाफ' फाउंडेशन की स्थापना दीपिका पादुकोण ने की है। दीपिका ने डिप्रेशन से निकलने के बाद इस फाउंडेशन की स्थापना की है। बहरहाल, जिस ढंग से देश में #MeToo मूवमेंट जोर पकड़ रहा है, उसे देखते हुए तो ऐसा ही लग रहा है कि आगे आने वाले कुछ और दिनों में इसमें कई बड़े चेहरो के ऊपर से नकाब उतरने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक