न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मीटू: आलोकनाथ पर मंडराये गिरफ्तारी के बादल, जमानत याचिका खारिज

आलोकनाथ ने गिरफ्तारी के डर से मुंबई सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे शनिवार को न्यायाधीश एस.एस. ओझा ने खारिज कर दिया

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 15 Dec 2018 7:53:37

मीटू: आलोकनाथ पर मंडराये गिरफ्तारी के बादल, जमानत याचिका खारिज

भारत में मीटू कैम्पन की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर लगाए गए यौन उत्पीडऩ के आरोपों के बाद बॉलीवुड में कई दिग्गजों पर इस प्रकार के आरोप लगाये गए। इन्हीं दिग्गजों में शामिल थे आलोक नाथ जिन पर पटकथा लिखिका और निर्देशिका विनता नंदा ने रेप का आरोप लगाया था। इन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि मेरे साथ आलोक नाथ ने 19 वर्ष पूर्व उस समय रेप किया था जब वे जी टीवी के सोप ओपेरा ‘तारा’ पर काम कर रही थी।

बीते गुरुवार को आलोकनाथ ने गिरफ्तारी के डर से मुंबई सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे शनिवार को न्यायाधीश एस.एस. ओझा ने खारिज कर दिया। ‘मिड डे ’की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने केस की अगली सुनवाई 20 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। जिसके बाद आलोक नाथ पर गिरफ्तारी के बादल मंडराने लगे हैं।

आलोक नाथ की अग्रिम जमानत याचिका के खिलाफ विनता नंदा के वकील ने जवाब दायर करने के लिए समय मांगा था। शनिवार को सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने आरोपी अभिनेता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

bollywood,metoo,alok nath,mumbai,court

पीडि़ता की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने पिछले महीने की 21 तारीख को आलोक नाथ के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने अभिनेता को समन जारी किए थे लेकिन जब पुलिसकर्मी समन लेकर उनके घर पहुंचे तो घर पर कोई मौजूद नहीं था। पुलिस का कहना था कि वह आलोक नाथ को ट्रेस नहीं कर पा रहे हैं।

आलोक नाथ के करीबी कहे जाने वाले अशोक सारौगी ने उस समय कहा था, ‘आलोक नाथ मेरे संपर्क में हैं। वो अपने परिवार संग किसी जरूरी काम से कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर गए हैं। मुंबई पुलिस की ओर से उन्हें समन जरूर जारी किया गया है लेकिन अब तक उन्हें सौंपा नहीं गया है। अभिनेता इस सप्ताह मुंबई वापस आ जाएंगे और पुलिस के साथ पूरा सहयोग करेंगे।’

गौरतलब है कि बॉलीवुड में ‘मी टू’ कैंपेन ने तूफान खड़ा कर दिया था। नाना पाटेकर, साजिद खान, सुभाष घई, कैलाश खेर, आलोक नाथ, अनु मलिक और जाने माने पत्रकार और पूर्व में केन्द्रीय मंत्री रहे एम.जे. अकबर पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगे हैं। इनमें से एम.जे. अकबर को भाजपा सरकार में केन्द्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। सुभाष घई पर लगा यौन उत्पीडऩ का आरोप झूठा पाया गया है। लेखक निर्देशक साजिद खान पर अभी मामला लम्बित चल रहा है। हालांकि हाल ही में डायरेक्टर एसोसिएशन ने यौन शोषण के आरोपों के चलते साजिद खानको एक साल के लिए संगठन से निलंबित कर दिया है। जिन दिनों उन पर यह आरोप लगा वे साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हाउसफुल-4’ की शूटिंग कर रहे थे। साजिद ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम