न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo : आमिर खान की प्लानिंग, 'सत्यमेव जयते' में सेक्सुअल हैरेसमेंट के मुद्दे पर करेंगे बात

अब ऐसा लगता है कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान Aamir Khan इस विषय पर और अधिक प्रकाश डालने के इच्छुक हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Oct 2018 3:09:07

#MeToo : आमिर खान की प्लानिंग, 'सत्यमेव जयते' में सेक्सुअल हैरेसमेंट के मुद्दे पर करेंगे बात

#MeToo मूवमेंट बॉलीवुड Bollywood पर कहर बन कर टुटा है। रोजाना इसमें एक नया नाम जुड़ रहा है। ऐसा लग रहा है मानो 'नो मीन्स नो' अब जाकर वास्तव में बॉलीवुड में चरितार्थ हो रहा है। इस मामले पर न सिर्फ ऐक्ट्रेसेस बल्कि ऐक्टर्स भी अपने अनुभव सामने रख रहे हैं। अब हर वक़्त मन में येही ख्याल आता है कि अब किसका नाम सामने आने वाला है। तनुश्री-नाना पाटेकर से शुरू हुई इस ​मुहिम में अब तक तकरीबन 20 से भी ज्यादा चर्चित चेहरे बेनकाब हुए हैं। हालांकि इस दौरान वरुण ग्रोवर पर झूठे आरोप भी लगे, लेकिन इस राइटर ने सिलसिलेवार ढंग से अपने ऊपर लगे हुए आरोपों को न केवल खारिज कर दिया बल्कि यह भी कहा कि इस मुहिम को ऐसे झूठे आरोप कमजोर ही बनाएंगे। मुहिम का असर यह भी हुआ कि यौन अपराधियों के हाथ से कई बड़े प्रोजेक्ट फिसल गए। इनमें नाना पाटेकर, विकास बहल और साजिद खान का नाम प्रमुखता से लिया जाना चाहिए।

अब ऐसा लगता है कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान Aamir Khan इस विषय पर और अधिक प्रकाश डालने के इच्छुक हैं। आमिर समसामायिक मुद्दों को अपने शो 'सत्यमेव जयते' के जरिए उठाते आए हैं। आमिर खान #MeToo आंदोलन का समर्थन करने में भी सबसे आगे रहे हैं। इतना ही नहीं जब डायरेक्टर सुभाष कपूर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगे तो आमिर खान ने गुलशन कुमार की बायोपिक 'मुगल' तक छोड़ दी। अब आमिर अपने चर्चित चैट शो 'सत्यमेव जयते' में यौन शोषण के मुद्दे को लेकर आने वालें है

डीएनए की एक खबर के मुताबिक आमिर खान अपने चैट शो के चौथे सीजन को इसी मुद्दे पर बेस्ड करने के बारे में सोच रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार- 'सत्यमेव जयते का चौथा सीजन #MeToo आंदोलन के साथ शुरू होगा। आमिर इस विषय पर एक एपिसोड की योजना बना रहे हैं, जिसके चलते फिल्म उद्योग में तूफान आया हुआ है। ये सीजन जनवरी 2019 तक आॅन एयर हो सकता है।' एक सूत्र के हवाले से डीएनए ने लिखा है- 'कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के बारे में कई महिलाओं के सामने आने के बाद, आमिर इन समस्याओं और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर प्रकाश डालना चाहते हैं। आमिर खान ने अपनी टीम को इस विषय पर शोध शुरू करने के लिए कहा है। उन्होंने अपने शो में पीड़ित महिलाओं को बुलाने का भी फैसला किया है, जिससे वह अपने अनुभवों को खुलकर शेयर कर सकें। वह अपने शो में कुछ आरोपियों को भी उनका पक्ष रखने के लिए बुलाना चाहते हैं।'

शो का आखिरी सीजन अक्टूबर 2014 में प्रसारित हुआ। इस सीजन को खूब तारीफें मिली थी। आमिर खान बड़े स्टार हैं और ऐसे में उनके शो में उठाए गए मुद्दों पर व्यापक चर्चाएं भी होती हैं। खैर, जल्द आमिर खान की 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान' भी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

bollywood,aamir khan,metoo,metoo campaign,satyamev jayate,sexual harassment

'रेस 3' का यह एक्टर भी हो चुका है सेक्सुअल हैरसमेंट का शिकार, कहा - 'उसने मेरे पैंट्स में हाथ डालने की कोशिश की

#MeToo मामले पर न सिर्फ ऐक्ट्रेसेस बल्कि ऐक्टर्स भी अपने अनुभव सामने रख रहे हैं। हाल में सैफ अली खान ने बताया कि उन्होंने कई साल पहले उत्पीड़न का सामना किया था, लेकिन वह सेक्सुअल नहीं था। सैफ ने कहा, 'मेरे करियर में मेरा भी उत्पीड़न हुआ है, यह यौन प्रकृति का नहीं था, लेकिन 25 वर्ष पहले मुझे सताया गया था और मैं अब भी उसे लेकर गुस्से में हूं।' सैफ अली खान ने कहा, 'ज्यादातर लोग अन्य लोगों को नहीं समझते है। अन्य लोगों के दर्द को समझना बहुत मुश्किल है। मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि मैं आज महत्वपूर्ण नहीं हूं। यहां तक कि जब मैं सोचता हूं कि मेरे साथ क्या हुआ, तब मुझे गुस्सा आ जाता है। आज, हमें महिलाओं का ध्यान रखना है।' सैफ ने कहा कि अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए। फिर चाहे वो पुराने मामलों में ही दोषी क्यों ना पाए जाएं।

अब 'रेस 3' के एक्टर साकिब सलीम ने भी अपना अनुभव साझा किया है। ऐक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई साकिब ने किसी का नाम तो नहीं लिया है लेकिन बताया है कि कैसे एक व्यक्ति ने अपने हाथ उनकी पैंट्स में डालने की कोशिश की थी। मीडिया से बात करते हुए साकिब ने बताया, 'जब मैं 21 साल का था तब एक आदमी ने मेरे साथ सेक्शुअल हैरसमेंट की कोशिश की थी। उसने अपने हाथ मेरे पैंट्स में डालने की कोशिश की थी।'

उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में उस व्यक्ति के कई गे फ्रेंड्स हैं और वे काफी अच्छे लोग हैं। साकिब ने कहा, 'जब मेरे साथ यह सब हुआ तो मैंने उस आदमी को झटके से हटा दिया और कहा कि अपने काम से काम रखे और मैं वहां से चला गया। जाहिर सी बात है कि मैं इस घटना से डर गया था।'

सेक्शुअल हैरसमेंट पर रोजाना सामने आने वाली नई कहानियों के बारे में साकिब ने कहा, 'ऐसी घटनाओं के बारे में सुनकर दिल टूट जाता है और सेक्शुअल हैरसमेंट करने वाले लोग बहुत भयानक हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक