न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अच्छी सस्पेंस थ्रिलर का अहसास कराती ‘मिसिंग’, ट्रेलर जारी

अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके मनोज की इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में जहाँ मनोज हैं, वहीं उनके साथ तब्बू और अन्नू कपूर जैसे मंझे हुए सितारे हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 24 Mar 2018 8:31:52

अच्छी सस्पेंस थ्रिलर का अहसास कराती ‘मिसिंग’, ट्रेलर जारी

हिन्दी सिनेमा में बदलाव की तेज बयार बह रही है। अब निर्माता, लेखक निर्देशक उन विषयों पर फिल्में बना रहे हैं, जिन्हें पहले नहीं बनाया जाता था। आम फार्मूला फिल्मों से इतर उन विषयों को छुआ जा रहा है जो अभी तक प्रतिबंधित माने जाते थे। हाल ही में अजय देवगन की ‘रेड’ ने दर्शकों को अच्छा अहसास कराया। डरावने जोनर में अनुष्का शर्मा की ‘परी’ ने दर्शकों को रोमांचित करने के साथ ही जबरदस्त डर का अहसास कराया, जिसका नतीजा यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई और अब आगामी माह एक और ऐसी फिल्म का प्रदर्शन होने जा रहा है जो सस्पेंस थ्रिलर जोनर की है। इस फिल्म का निर्माण अभिनेता मनोज वाजपेयी ने किया है। अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके मनोज की इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में जहाँ मनोज हैं, वहीं उनके साथ तब्बू और अन्नू कपूर जैसे मंझे हुए सितारे हैं।

bollywood,manoj bajpai,tabbu,anu kapoor,missing,missing trailer,missing movie,missing film,missing songs

फिल्म के ट्रेलर को देख अगर इसकी कहानी का अंदाजा लगाया जाए तो ऐसा लगता है कि यह एक ऐसे शादीशुदा जोड़े की कहानी है जिनकी तीन साल की बच्ची अचानक खो जाती है। इसके बाद पुलिस तहकीकात करना शुरू करती है। जैसे-जैसे तहकीकात आगे बढ़ती है दोनों की जिन्दगी की परतें उघड़ी शुरू हो जाती हैं।

मनोज बाजपेयी और तब्बू की यह फिल्म 6 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का लेखन निर्देशन मुकुल अभयंकर ने किया है। अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने मीडिया को बताया है कि, ‘मैं चाहता हूं कि मेरी फिल्म ‘मिसिंग’ को एक कमर्शियल रिलीज मिले, जिससे इसके खाते में ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स आ सकें। तब्बू मेरी बहुत पुरानी दोस्त हैं, जिन्होंने इस फिल्म में कमाल का काम किया है। एक प्रोड्यूसर के तौर पर यह मेरी पहली फिल्म है, इसलिए इससे मुझे काफी सारी उम्मीदें हैं। मैंने इस फिल्म को बनाने में काफी मेहनत की है। इस समय मैं जब अपने अकाउंट्स देखता हूं तो मैं डर जाता हूं। मुझे उम्मीद है कि लोगों को यह फिल्म पसंद आयेगी।’

जिस सप्ताह में यह फिल्म प्रदर्शित होने जा रही है उसी दिन इरफान खान की ‘ब्लैकमेल’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इरफान खान की बीमारी की वजह से इस फिल्म को बहुत हाइप मिल चुकी है, ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर मनोज बाजपेयी की ‘मिसिंग’ को बहुत कम स्क्रीन्स मिलेंगी, जिसके चलते इसका कारोबार प्रभावित होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह