न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’: ट्रेलर 18 को, सामने आई झलकारी बाई की नई तस्वीरें

बॉक्स ऑफिस विश्लेषक तरण आदर्श ने आज कंगना कनौत अभिनीत और जी स्टूडियो और कमल जैन निर्मित फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ की कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 13 Dec 2018 6:24:23

‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’: ट्रेलर 18 को, सामने आई झलकारी बाई की नई तस्वीरें

बॉक्स ऑफिस विश्लेषक तरण आदर्श ने आज कंगना कनौत अभिनीत और जी स्टूडियो और कमल जैन निर्मित फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ की कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में झांसी की रानी की प्रमुख सलाहकार और गहरी मित्र झलकारी बाई दिखायी दे रही हैं। झलकारी बाई की भूमिका में टीवी अभिनेत्री अंकिता लोहखण्डे नजर आएंगी। यह उनकी पहली फिल्म होगी।

ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने झलकारी बाई के किरदार में नजर आ रही अंकिता लोखंडे की कुछ तस्वीरें शेयर की है। सामने आई इन तस्वीरों में अंकिता लोखंडे घोड़ सवारी और बंदूक अपने कंधे पर लिए नजर आ रही है। आपको यह भी बता दें, सोशल मीडिया पर झलकारी बाई के लुक में नजर आ रही झलकारी बाई को बहुत पसंद किया जा रहा हैं। जब से कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिक: द क्वीन ऑफ झांसी’ की घोषणा हुई है, तब से इसकी चर्चा जोरों पर है। फिल्म के पोस्टर्स और टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और कंगना की भी तारीफ की जा रही है। बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर 18 दिसम्बर को भव्य समारोह में भव्य तरीके से जारी किया जाएगा। कंगना रनौत ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म की कास्ट के साथ मौजूद रहेंगी। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि निर्माता फिल्म के ट्रेलर को इस स्तर पर जारी करने जा रहे हैं जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। गौरतलब है कि मणिकर्णिका को हिन्दी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी प्रदर्शित किया जाएगा ताकि पूरे भारत का दर्शक वर्ग इस फिल्म को एक साथ देख सके।

bollywood,manikarnika,the queen of jhansi,kangana ranaut ankita lokhande,manikarnika trailer launch on 18 december

रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित यह फिल्म 25 जनवरी 2019 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ और इमरान हाशमी की ‘चीट इंडिया’ से क्लैश करेगी। ‘चीट इंडिया’ का ट्रेलर दो दिन पहले ही जारी किया गया है, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा है। हालांकि, इस बात की भी संभावना है कि हाल ही में सुपर 30 के निर्देशक विकास बहल पर मीटू के लगे आरोपों के कारण ‘सुपर 30’ को 25 जनवरी को प्रदर्शित न किया जाए। लेकिन फिर भी कंगना रनौत को बॉक्स ऑफिस पर टकराव झेलना ही पड़ेगा।

bollywood,manikarnika,the queen of jhansi,kangana ranaut ankita lokhande,manikarnika trailer launch on 18 december

बात अगर झलकारी बाई की करें तो, वो एक महिला सिपाही थी। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई के साथ मिलकर साल 1857 की जंग लड़ी थी। बताया जा रहा था की, झलकारी बाई रानी लक्ष्मीबाई की बेहद खास लोगों में से एक थी। वो हमेशा समझदार सलाहकार के साथ रानी लक्ष्मीबाई के साथ देते हुए उनके साथ खड़ी रहती थीं। अब देखने वाली बात यह है कि ट्रेलर और फिल्म में झलकारी बाई को कितना और किस तरह से पेश किया जाता है। क्या उनकी यह भूमिका कंगना रनौत के समकक्ष होगी या फिर ‘नाम बड़े दर्शन छोटे’ वाली कहावत को चरितार्थ करती होगी।

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंदौर: EV चार्जिंग में विस्फोट, घर में रखे सिलिंडरों में ब्लास्ट, 6 की दर्दनाक मौत
इंदौर: EV चार्जिंग में विस्फोट, घर में रखे सिलिंडरों में ब्लास्ट, 6 की दर्दनाक मौत
ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, 5000 पाउंड बम से हमला, होर्मुज में हलचल तेज
ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, 5000 पाउंड बम से हमला, होर्मुज में हलचल तेज
इजरायल का बड़ा हमला: हवाई स्ट्राइक में अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत, ईरान ने की पुष्टि
इजरायल का बड़ा हमला: हवाई स्ट्राइक में अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत, ईरान ने की पुष्टि
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
'धुरंधर 2' तोड़ सकती है बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, बन सकती है बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म
'धुरंधर 2' तोड़ सकती है बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, बन सकती है बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन