न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बायोपिक से ज्यादा मुश्किल है मौलिक कहानी पर फिल्म बनाना: जूही

हाल ही में जारी किए गए फिल्म ‘अक्टूबर’ के ट्रेलर ने दर्शकों को अपने साथ बांधने में सफलता प्राप्त कर ली है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 15 Mar 2018 6:28:52

बायोपिक से ज्यादा मुश्किल है मौलिक कहानी पर फिल्म बनाना: जूही

हाल ही में जारी किए गए फिल्म ‘अक्टूबर’ के ट्रेलर ने दर्शकों को अपने साथ बांधने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस फिल्म ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों में जिज्ञासा बढ़ गई है। उन्हें उम्मीद है कि एक और श्रेष्ठ फिल्म देखने को मिलेगी।

इस फिल्म का लेखन कार्य जूही चतुर्वेदी ने किया है जो इससे पहले पीकू और विक्की डोनर जैसी शानदार फिल्में लिख चुकी हैं। जूही चतुर्वेदी इन दिनों ‘अक्टूबर’ को लेकर चर्चाओं में है। जूही चतुर्वेदी और शूजित सरकार की जोड़ी की यह तीसरी फिल्म है, जिसमें वरुण धवन और बनिता संधू दिखायी देंगे।

bollywood,vicky donar,piku,october,juhi chaturwedi

राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं लेखिका जूही चतुर्वेदी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि किसी मौलिक कहानी पर फिल्म बनाना एक बायोपिक बनाने से ज्यादा मुश्किल है। इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। सोमवार को रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर जूही चतुर्वेदी से जब यह पूछा गया कि क्या वह मौलिक कहानी लिखने की बजाय बायोपिक लिखना चाहेंगी, तो इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि ऐसी कहानियों पर फिल्में बनाई जानी चाहिए, जिसका रिलीज के बाद समाज पर प्रभाव पड़े।

bollywood,vicky donar,piku,october,juhi chaturwedi

यह सच है कि एक मौलिक कहानी के साथ फिल्म बनाने में ज्यादा समय और मेहनत लगती है। कहानी लिखने में अधिक समय लगता है और लोगों के पास इंतजार करने के लिए धैर्य नहीं होता। वे सिर्फ जल्द से जल्द फिल्म बनाना चाहते हैं।

bollywood,vicky donar,piku,october,juhi chaturwedi

लेखिका ने बताया कि उन्हें इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने में ढाई साल का समय लगा और मुझे लगता है कि लेखन के लिए इतने समय की आवश्यकता होती है। मैं आभारी हूं कि शूजीत और रोनी (निर्माता रोनी लाहिड़ी) ने कहानी लिखने के लिए मेरा इंतजार किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का

दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति

INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान

'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज

10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप

सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल