न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीदेवी की मौत पर एक और खुलासा, सिर पर मिले गहरे चोट के निशान

वही एशियानेट न्यूज के हवाले के मिली जानकारी के अनुसार श्रीदेवी के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। बोनी कपूर से अब तक 3 बार पूछताछ की जा चुकी है और आगे भी की जा सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Feb 2018 3:02:08

श्रीदेवी की मौत पर एक और खुलासा, सिर पर मिले गहरे चोट के निशान

मशहूर ऐक्ट्रेस श्रीदेवी की दुबई में मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में और भी देर हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई। फॉरेंसिक रिपोर्ट भी जारी कर दी गई है। इस रिपोर्ट ने श्रीदेवी के हार्ट अटैक आने की बात को झूठा साबित कर दिया है। श्रीदेवी के शरीर में शराब के अंश पाए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद मामला अब और भी उलझता नजर आ रहा है। वही एशियानेट न्यूज के हवाले के मिली जानकारी के अनुसार श्रीदेवी के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। बोनी कपूर से अब तक 3 बार पूछताछ की जा चुकी है और आगे भी की जा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोनी कपूर और श्रीदेवी का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। दुबई पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक बोनी कपूर को दुबई से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। इसके अलावा होटल का सीसीटीवी फूटेज भी जब्त किया गया है। वैसे खबर है कि शव भारत ले जाने की मंजूरी मिल चुकी है। बोनी कपूर समेत पूरा परिवार शव को लेकर वापिस मुंबई आएगा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत दुबई के होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से हुई है । हालांकि अभी तक उनके परिवार को शव नहीं सौंपा गया है। वहीं श्रीदेवी के सौतेले बेटे एक्टर अर्जुन कपूर पापा बोनी कपूर की मदद करने के लिए दुबई पहुँच चुके हैं। बोनी कपूर और उनके छोटे भाई संजय कपूर इस समय दुबई में ही हैं और शव को भारत लाने की कार्रवाई पूरी कर रहे हैं। वहीं दुबई पुलिस मोहित मारवाह के परिवार और होटल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि मारवाह और कपूर परिवार रिश्तेदार हैं। दुबई पुलिस ने बोनी कपूर से कहा है कि वह मामले की जांच कर रहे सरकारी वकील से अनुमति मिलने के बाद ही देश छोड़कर जा सकते हैं।

bollywood,sridevi,sridevi death,bollywood news

दुबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया गया है कि मामले की जांच 'दुबई लोक अभियोजक' यानि दुबई के सरकारी वकील के हवाले कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीदेवी मौत के कुछ दिनों पहले से तनाव से गुजर रही थीं और इसी कारण वह अधिक नशा भी कर रही थीं। दुबई पुलिस अब इस तरह के मामलों में अपनाई जाने वाली नियमित कानूनी प्रक्रिया के तहत श्रीदेवी के पति बोनी कपूर का दोबारा बयान भी ले सकती है।

यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सूरी ने बताया कि पुलिस ने श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें सौंप दी है लेकिन अब भी 2-3 विभागों से दस्तावेजों मिलना बाकी है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में किसी तरह की कोई देरी नहीं की जा रही है। दुबई में ऐसे मामलों के पूरा होने में 2 से 3 दिन का वक्त लगता है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, 'श्रीदेवी के आकस्मिक निधन के कारण मीडिया की उत्सुकता को समझा जा सकता है, लेकिन ऐसे में अनुमान लगाने से कुछ नहीं होगा।' सूरी ने कहा है कि उनकी टीम लोकल अधिकारियों के साथ काम कर रही है ताकि पार्थिव शरीर को जल्द भारत भेजा जा सके।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओडिशा: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर
ओडिशा: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर
रेल यात्रियों के लिए अलर्ट,17 से 22 मार्च के बीच इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
रेल यात्रियों के लिए अलर्ट,17 से 22 मार्च के बीच इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी