न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 साल, 2 ब्लॉकबस्टर, फिर भी काम नहीं: दिशा पटानी

शीर्षक पढक़र पाठकों को कुछ अजीब सा महसूस होगा कि ऐसी क्या वजह है जिसके चलते दो वर्ष में दो ब्लॉकबस्टर फिल्में—एम.एस. धोनी द अनटोल्ड स्टोरी और बागी-2 देने वाली दिशा पटानी के पास काम नहीं है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 19 Apr 2018 5:26:06

2 साल, 2 ब्लॉकबस्टर, फिर भी काम नहीं: दिशा पटानी

शीर्षक पढक़र पाठकों को कुछ अजीब सा महसूस होगा कि ऐसी क्या वजह है जिसके चलते दो वर्ष में दो ब्लॉकबस्टर फिल्में—एम.एस. धोनी द अनटोल्ड स्टोरी और बागी-2 देने वाली दिशा पटानी के पास काम नहीं है और दूसरी ओर इन दोनों फिल्मों के नायकों के पास फिल्मों की कमी नहीं है। उनके घर के आगे निर्माताओं की कतार लगी हुई है। यहाँ तक कि बागी-2 के निर्देशक के पास भी कई फिल्मों को निर्देशित करने के प्रस्ताव आ रहे हैं, जबकि उनकी पिछली दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं माँगा था।

बागी 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बनाते जा रही है। ये फिल्म कमाई के लिहाज से ‘पद्मावत’ के बाद इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म है। फिल्म से जुड़े लोगों को इसका फायदा भी मिल रहा है। लेकिन इस बंपर सक्सेस के बावजूद फिल्म की एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पास कोई बढिय़ा ऑफर नहीं है। ‘डेक्कन क्रोनिकल’ में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक 2016 में बॉलीवुड डेब्यू करने वाली दिशा के पास बागी 2 की सक्सेस के बाद कोई इंट्रेस्टिंग ऑफर नहीं है। हालांकि बागी 2 की सक्सेस के बाद उन्हें अच्छी फिल्में मिलने की उम्मीद थी।

bollywood,disha patani,baaghi 2,tiger shroff,ms dhoni the untold story

टाइगर, करण जौहर की महत्वाकांक्षी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 में लीड रोल कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। टाइगर के पास इसके अलावा भी बॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। बागी-2 ने देश-विदेश के बॉक्स ऑफिस पर पहले ही 250 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म साल की बिगेस्ट ओपनर बनी थी। पहले दिन फिल्म की कमाई 25.10 करोड़ रुपये थी। दिशा पटानी ने 2016 में सुशांत राजपूत के अपोजिट ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में एक छोटे से किरदार के जरिये बॉलीवुड में शुरूआत की थी। इसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। बागी-2 उनकी दूसरी फिल्म है। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की, लेकिन दिशा को इसका फायदा नहीं मिला। दिशा फिलहाल दक्षिण भारतीय फिल्म ‘संघमित्रा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में उनका कुछ मिनटों लेकिन महत्त्वपूर्ण है। यह कुछ उसी तरह का है जिस तरह का एम.एस1 धोनी:अनटोल्ड स्टोरी में था। ‘संघमित्रा’ तीन भाषाओं—तमिल, तेलुगु और हिंदी में बन रही है। 400 करोड़ की लागत से बन रही इस फिल्म को सुन्दर सी निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में जयम रवि और आर्य लीड रोल में हैं।

bollywood,disha patani,baaghi 2,tiger shroff,ms dhoni the untold story

ऐसा नहीं है कि दिशा पटानी हिन्दी फिल्मों के लिए फिट नहीं हैं। उनकी लम्बाई अच्छी है, वे खूबसूरत और स्लिम है इसके बावजूद अगर उन्हें फिल्में नहीं मिल रही हैं तो इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि उनके चेहरे पर भाव दर्शाने की क्षमता नहीं है। बागी-2 में भी कई ऐसे दृश्य थे जहाँ उनकी भावाभिव्यक्ति दृश्यों की मांग के अनुरूप नहीं थी। विशेष रूप से तक जब वे आत्महत्या करने जाती हैं। उस वक्त जो भाव चेहरे पर आने चाहिए थे वे नहीं आ पा रहे थे। साथ ही उनकी संवाद अदायगी सही नहीं है। इसके अतिरिक्त वे फिल्म उद्योग में अपने काम से ज्यादा टाइगर श्रॉफ के साथ रिश्ते को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। बागी-2 में उन्हें इसीलिए लिया गया। जब तक दिशा पटानी अपनी इन कमजोरियों को दूर नहीं कर पाएंगी उन्हें कम ही फिल्मों में काम मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक