न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'कॉफी विद करण' : दिखेगी शाहिद और ईशान की शानदार बॉन्डिंग, खुलेंगे कई राज

स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित होने वाला करण जौहर का टीवी चैट शो 'कॉफी विद करण' अपने छठे सीजन में चल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Nov 2018 2:44:43

 'कॉफी विद करण' : दिखेगी शाहिद और ईशान की शानदार बॉन्डिंग, खुलेंगे कई राज

स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित होने वाला करण जौहर का टीवी चैट शो 'कॉफी विद करण ( Koffee With Karan )' अपने छठे सीजन में चल रहा है। इस शो में हिस्सा लेने वाले गेस्ट्स के साथ हंसी-मजाक करते हुए करण जौहर ( Karan Johar ) गहरे राज उगलवा लेते हैं। इस में सबसे पहले दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) और आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) बतौर गेस्ट नजर आई थीं, जिसमें उन्‍होंने खुद से जुड़े कई राज उजागर किए थे। कुछ दिनों पहले सारा और सैफ करण जौहर के शो कॉफी विद करण-6 का हिस्सा बने थे। इस शो में भी सैफ ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें साझा की थीं। सारा ( Sara Ali Khan ) और करीना ( Kareen Kapoor ) के रिश्ते को लेकर सैफ ने कहा, ”करीना का विजन पहले दिन से साफ था। सारा और इब्राहिम करीना के बेहद करीब हैं। मैंने सारा से कहा था, वह तुम्हारी आंटी या फिर दूसरी मां नहीं है, वो तुम्हारी दोस्त ही हैं।” वहीं सारा ने कहा, ”करीना ने मुझसे कहा था कि मेरे पास पहले से एक अच्छी मां हैं, इसलिए वह मेरी दोस्त हैं। जब करण जौहर ने एक सवाल में सारा से करीना को 'छोटी मां' बुलाने के बारे में पूछा तो उन्होंने जोर से हंसते हुए कहा, 'कभी नहीं, कभी नहीं, कभी नहीं... मुझे लगता है कि करीना शायद बुरी तरह से नर्वस हो जाएंगी। और अगर मैंने उन्हें छोटी मां कहा तो वो शायद कहेंगी- क्या, नहीं।'

bollywood,koffee with karan 6,shahid kapoor,ishaan khatter,karan johar

इसके अलावा सारा अली खान ने बताया, 'इस बारे में आपको पता है कि हमारे साथ सभी लोग बहुत स्पष्ट थे। ये कभी भी कंफ्यूजन का विषय नहीं रहा। करीना ने खुद कहा कि देखो आपके पास एक मां है जोकि एक बेहतरीन मां है। और हम सिर्फ कोशिश कर सकते हैं कि अच्छे दोस्त बनें।' सारा ने कहा, 'मेरे पापा ने भी मुझसे कभी ये नहीं कहा कि ये तुम्हारी दूसरी मां है। या मुझे कभी असहज नहीं बनाया।'

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर होने शो का हिस्सा

वहीं अब इस शो के अगले एपिसोड में शाहिद कपूर और ईशान खट्टर नजर आने वाले हैं। ईशान और शाहिद के शो में आने की जानकारी खुद करण जौहर ने अपने ऑफीशियल इंस्‍टाग्राम के जरिए अपने फैंस को दी है। जिसमें शाहिद और ईशान काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। तस्वीर में करण समेत दोनों भाई काले रंग के कपडों में ही दिख रहे है। जहां शाहिद सफेद रंग की टीशर्ट और मोनोक्रोम पैंट और काले रंग के ब्लैजर में नजर आ रहे है। वहीं ईशान सफेद रंग की टीशर्ट और ट्राउजर और ब्लैजर में दिख रहे है।

bollywood,koffee with karan 6,shahid kapoor,ishaan khatter,karan johar

मलाइका की शादी अर्जुन कपूर से

बीते दिनों जब इस शो में मलाइका अरोड़ा आमिर खान के साथ बातचीत वाले स्पेशल एपिसोड में पहुंची थी तो उस दौरान भी करण जौहर ने मजाकिया अंदाज में जल्दी ही मलाइका की शादी अर्जुन कपूर से होने का इशारा कर दिया था। जिसके बाद मलाइका बुरी तरह से शरमा गईं थी। इतना ही नहीं टीवी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के मंच पर भी बाद कुछ ऐसा ही हुआ था जब करण जौहर ने मलाइका को छेड़ते हुए उनके मिलान ट्रिप के बारे में सवाल किया था।

bollywood,koffee with karan 6,shahid kapoor,ishaan khatter,karan johar

श्रद्धा कपूर की शो को ना

श्रद्धा कपूर को इस टीवी शो में हिस्सा लेने का ऑफर मिला तो उन्होंने बेहद ही विनम्र तरीके से मना कर दिया। एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल स्पॉटबॉय ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। सूत्र ने जानकारी देते हुए कहा है, 'श्रद्धा अपनी निजी जिंदगी और लव लाइफ के बारे में बात करने से कतरा रही थी। इसीलिए उन्होंने बेहद विनम्र तरीके से करण जौहर को इस शो से दूर रहने के अपने फैसले के बारे में बता दिया है।'

आपको बता दें कि करण जौहर के इस धमाकेदार टॉक शो अब तक अक्षय कुमार-रणवीर सिंह, वरुण धवन-कटरीना कैफ, आमिर खान, सैफ-सारा अली खान नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही करण जौहर के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों जहां इस शो ‘कॉफी विद करण’ में व्यस्त हैं। वहीं इसके अलावा वे अपने अगले प्रोजेक्ट ‘तख्त’ का भी निर्देशन करते नजर आएंगे। उनकी इस फिल्म में रणवीर सिंह, विकी कौशल, अनिल कपूर, जान्हवी कपूर, करीना कपूर खान और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक