न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान को लगने वाला है झटका, वरुण धवन के साथ कॉफी डेट पर जाएंगी कटरीना कैफ

बॉलीवुड कलाकार वरुण धवन और कटरीना कैफ बहुत ही जल्द ही टी-सीरीज के बैनर तले बनने वाला रेमो डिसूजा की नई 3डी डांसिंग फिल्म में एक साथ नजर आने वाले है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Oct 2018 3:29:50

सलमान को लगने वाला है झटका, वरुण धवन के साथ कॉफी डेट पर जाएंगी कटरीना कैफ

बॉलीवुड कलाकार वरुण धवन और कटरीना कैफ बहुत ही जल्द ही टी-सीरीज के बैनर तले बनने वाला रेमो डिसूजा की नई 3डी डांसिंग फिल्म में एक साथ नजर आने वाले है । यह बिग-बजट प्रोजेक्ट अगले साल तक शुरू हो जाएगा। हलाकि जब से फिल्म के बारे में ऐलान किया गया है तब से हर कोई वरुण और कटरीना की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए बेताब है । हालाकि लोगों की ये इच्छा यह दोनों कलाकार पहले ही पूरी करने वालें है।

डीएनए की एक ताजा खबर के अनुसार, वरुण धवन और कटरीना कैफ इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन 6 में एक साथ दिखाई देंगे। एक सूत्र ने डीएनए को जानकारी दी है कि, ‘वरुण धवन और कटरीना कैफ बहुत ही जल्द करण जौहर के साथ बैठकर कॉफी पिएंगे। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और साथ में ऐसी पब्लिक अपीएरेंस कर चुके हैं।

bollywood,koffee with karan,katrina kaif,varun dhawan,Salman Khan

जब करण जौहर अपनी टीम के साथ बैठकर गेस्ट की लिस्ट तैयार कर रहे थे, तब उन्हें वरुण और कटरीना की जोड़ी ने काफी उत्साहित किया। उन्हें लगता है कि वो दोनों से इंडस्ट्री के कई सारे राज खुलवा पाएंगे।दोनों कलाकार एक-दूसरे को काफी लम्बे समय से जानते हैं और काफी अच्छी रिश्ता साझा करते हैं। जैसे ही करण जौहर ने दोनों को शो पर आने का न्योता दिया, दोनों तुरंत तैयार हो गए। दोनों कलाकार अपना एपिसोड अगले या उसके अगले हफ्ते में शूट करेंगे।’

बता दें 'कॉफी विद करण' के पिछले सीजन में वरुण धवन अपने दोस्त अर्जुन कपूर के साथ आए थे और कटरीना कैफ ने अनुष्का शर्मा के साथ करण के शो पर कॉफी पी थी। हमें पूरी उम्मीद है कि पिछली बार की तरह इस बार भी ये दोनों कलाकार दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे।

bollywood,koffee with karan,katrina kaif,varun dhawan,Salman Khan

70 करोड़ के करीब पहुंची वरुण की फिल्म 'सुई धागा'

2012 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले वरुण धवन ने अब तक 11 फिल्मों में काम किया है, 'अक्टूबर (2018)' को छोड़ उनकी सभी फिल्में हिट रही हैं। भले ही 'अक्टूबर' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा न चला पाई हो, लेकिन फिल्म 'सुई धागा' के जरिए उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर दोबारा राज़ किया है। वरुण धवन की अपनी एक अलग आॅडियंस है जो उनकी फिल्मों को बॉक्स आॅफिस पर सफल बनाती आई है। यही 'सुई धागा' के साथ भी हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi के 'मेड इन इंडिया' कैम्पेन पर आधारित वरुण धवन Varun Dhawan और अनुष्का Anushka Sharma की फिल्म Sui Dhaaga बॉक्स आॅफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने शनिवार को 3.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक कुल 67.35 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

बीते शुक्रवार हॉलीवुड फिल्म 'वेनम', 'लवयात्री' और 'अंधाधुन' की रिलीज का असर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' पर नहीं दिखा है। फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर अपनी कमाई को बरकरार रखते हुए दूसरे शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले 77 फीसदी ज्यादा बिजनेस किया है। फिल्म के बिजनेस को लेकर ट्वीट करते हुए फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने लिखा- 'सुई धागा ने शुक्रवार के मुकाबले दूसरे शनिवार 77.14% की ग्रोथ दर्ज की है। रविवार को फिल्म और ज्यादा कलेक्शन कर सकती है। आज फिल्म 70 करोड़ के मार्क को छू लेगी। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 1.75 करोड़ और शनिवार को 3.10 करोड़ का कलेक्शन किया। टोटल कलेक्शन 67.35 करोड़।' बता दें कि फिल्म अब महज 1100 स्क्रीन्स पर ही दिखाई जा रही है।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक