न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तो इसीलिए बदली 'ओमेर्टा' की रिलीज डेट, अब इन दो फिल्मों से होगा सामना!

हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक कुख्यात आंतकवादी अहमद उमर सईद शेख की जिंदगी पर आधारित है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Apr 2018 3:37:02

तो इसीलिए बदली 'ओमेर्टा' की रिलीज डेट, अब इन दो फिल्मों से होगा सामना!

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपने बेहतरीन अभिनय की वजह से आज सभी के फेवरेट बन चुके हैं। बड़े डायरेक्टर्स हों या बड़े एक्टर्स सभी राजकुमार राव के साथ काम करना चाहते हैं। राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से बॉलीवुड के सबसे बिजी रहने वाले एक्टर्स में से एक हैं। उनके पास कई इस समय फिल्मों की लाइन लगी है। जिनमें ‘मेंटल है क्‍या’, ‘शिमला मिर्ची’, ‘स्‍त्री’, ‘अमी शायरा बानो’, ‘फन्‍ने खां’, ‘लव सोनिया’,’5 वेडिंग्स’ और ‘ओमेर्टा’ शामिल हैं। राजकुमार राव की फिल्म ओमेर्टा जो कल यानि 20 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज़ को अब टाल दिया गया है और खबरों कि माने तो अब यह फिल्म 4 मई को रिलीज़ होगी। हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक कुख्यात आंतकवादी अहमद उमर सईद शेख की जिंदगी पर आधारित है।

सेंसर बोर्ड ने नही दिया सर्टिफिकेट

राजकुमार राव अभिनीत इस फिल्म के रिलीज डेट के ठीक एक दिन पहले खबर आती है इसकी रिलीज की तारीख आगे बढ़ा कर 4 मई कर दी गई है। ऐसे में इस बड़े बदलाव की क्या वजह रही इसे पता करने की हमने कोशिश की। दरअसल इस फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर सेंसर बोर्ड को आपत्ति है और इसी के चलते इस फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड से ग्रीन सिग्नल नहीं मिला है। सर्टिफिकेट न मिल पाने के चलते फिल्म की तारीख में बदलाव किया गया है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म क्योंकि आंतकवाद के ऊपर आधारित है, इसीलिए फिल्म में कुछ सीन परेशान करने वाले हैं जिसके चलते इस फिल्म को अभी सेंसर बोर्ड ने पारित नहीं किया है।

4 मई को हुई रिलीज तो ‘102 नॉट आउट’ और 'परमाणु' से होगा सामना

4 मई को कॉमेडी से भरपूर और अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर स्टारर ‘102 नॉट आउट’ और टकराव के चलते लटकी पड़ी जॉन अब्राहम की फिल्म ‘परमाणु’ भी रिलीज होने जा रही है। परमाणु’ इसके पहले दिसम्बर 2017 के पहले सप्ताह में रिलीज होने वाली थी, लेकिन उसी सप्ताह में ‘पद्मावत’ के रिलीज होने के कारण इसे जनवरी 2018 तक बढ़ा दिया गया। बाद में ‘पद्मावत’ भी आगे खिसक गई और जनवरी में प्रदर्शित हुई। इस कारण ‘परमाणु’ को फरवरी में और उसके बाद मार्च में प्रदर्शित करने की बात कही गई, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

6 अप्रैल को फिल्म प्रदर्शित होनी थी लेकिन इस दिन इरफान खान अभिनीत ‘ब्लैकमेल’ के साथ मनोज बाजपेयी की ‘मिसिंग’ का प्रदर्शन हो रहा है। इरफान की फिल्म से टक्कर लेने के मूड में जॉन नहीं है और अब यह फिल्म 4 मई को रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि जॉन चाहते हैं कि उन्हें सोलो रिलीज मिले जो उन्हें मिल नहीं पा रही है। उन्हें किसी न किसी फिल्म से टकराव तो झेलना ही होगा। 4 मई को अमिताभ बच्चन ऋषि कपूर की फिल्म से भी उन्हें कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। ऐसे में अगर ये फिल्म अब इस दिन रिलीज हुई तो इसका सामना सीधा अमिताभ बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म के साथ होगा। ऐसे में फिल्म के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक