न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या शाहरुख दिला पाएंगे कैटरीना को सफलता या फिर यह काम करेंगे सलमान खान

कैटरीना कैफ बॉलीवुड की उन खुशकिस्मत नायिकाओं में शुमार हैं जिन्हें खान तिकड़ी के साथ काम करने का मौका मिला है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 20 Dec 2018 5:52:26

क्या शाहरुख दिला पाएंगे कैटरीना को सफलता या फिर यह काम करेंगे सलमान खान

कैटरीना कैफ बॉलीवुड की उन खुशकिस्मत नायिकाओं में शुमार हैं जिन्हें खान तिकड़ी के साथ काम करने का मौका मिला है। अपने शुरूआती दौर से ही सलमान खान के साथ फिल्मों में नजर आने वाली कैटरीना कैफ का करियर तब परवान चढ़ा जब उन्हें शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जब तक है जान’ में काम करने का मौका मिला। यह पहला मौका था जब उन्हें रोमांस किंग के साथ रोमांस करने का मौका मिला। वर्ष 2013 में उन्हें बॉलीवुड के सबसे सफल खान आमिर खान का साथ मिला। मौका था आदित्य चोपड़ा की सफल सीरीज धूम का तीसरा भाग, जिसमें आमिर खान ने दोहरी भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की सफलता के बाद आमिर खान कैटरीना कैफ के मुरीद हो गए और एक बार फिर उन्होंने कैटरीना कैफ को अपनी नायिका बनाया ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में जो इस वर्ष दीवाली पर प्रदर्शित हुई लेकिन असफल हो गई।

bollywood,katrina kaif,Salman Khan,Shah Rukh Khan,aamir khan,zero,tiger zinda hai,thugs of hindostan

शाहरुख के साथ रोमांस कर चुकी कैटरीना एक बार फिर ‘जीरो’ में शाहरुख के सपनों की रानी बनकर नजर आने वाली हैं। वहीं बात करें सलमान खान की तो कैटरीना कैफ उनकी काफी फेवरेट हैं। वे कैटरीना के साथ ‘मैंने प्यार क्यूं किया’, ‘पार्टनर’, ‘युवराज’, ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्में दे चुकी हैं। इन फिल्मों में एक मात्र ‘युवराज’ ऐसी रही जो असफल रही है और ‘टाइगर’ सीरीज की दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। लेकिन अब असली सवाल यह उठता है कि आखिर सलमान खान के अलावा कोई भी खान कैटरीना के लिए उतना लकी साबित होगा।

bollywood,katrina kaif,Salman Khan,Shah Rukh Khan,aamir khan,zero,tiger zinda hai,thugs of hindostan

दर्शकों की नजरों में यह सवाल इसलिए तैर रहा है क्योंकि इस वर्ष प्रदर्शित हुई आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में कैटरीना सिर्फ चार दृश्यों में नजर आईं। कहा तो यह भी गया कि अगर वे न भी होती तो फिल्म पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पडऩे वाला था। यह इस साल की कैटरीना की पहली फिल्म थी। जबकि वहीं दूसरी तरफ गत वर्ष के अन्त में कैटरीना सलमान खान के साथ ‘टाइगर जिंदा है’ में नजर आई और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई। अब देखना यह है कि क्या ‘जीरो’ के जरिए शाहरुख खान कैटरीना को इस साल की पहली हिट फिल्म दिला पाते हैं या नहीं।

बात करें कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्मों की तो उनके हाथ में एक बार फिर से सलमान खान का हाथ है। आगामी वर्ष ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में कैटरीना दिखाई पड़ेगी। इस फिल्म को अभी से सफल माना जा रहा है। इस फिल्म में पहले सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा को लिया गया था लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही अचानक से प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म से किनारा कर लिया। प्रियंका के अचानक फिल्म छोडऩे से निर्देशक अली अब्बास जफर एक बार फिर कैटरीना कैफ के पास इस फिल्म का प्रस्ताव लेकर गए और कैटरीना ने बिना सोचे समझे तुरन्त इस फिल्म के लिए हाँ कर दी।

bollywood,katrina kaif,Salman Khan,Shah Rukh Khan,aamir khan,zero,tiger zinda hai,thugs of hindostan

‘जीरो’ के जरिये शाहरुख खान अपने करियर में पहली बार कोई प्रयोग करने जा रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान एक बौने व्यक्ति के किरदार में हैं जबकि अनुष्का शर्मा नासा की एक वैज्ञानिक बनी हैं जो सेरेबल पेल्सी नामक बीमारी से जूझ रही हैं। वहीं कैटरीना एक शराबी सुपरस्टार हैं, जिनका करियर लगातार गिर रहा है। यह इस तिकड़ी दूसरी फिल्म है। इससे पहले यह तिकड़ी यश चोपड़ा की फिल्म ‘जब तक है जान’ में नजर आ चुकी है। सलमान खान इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। हालांकि पहले इस फिल्म का प्रस्ताव आनन्द एल राय ने सलमान खान को ही दिया था। लेकिन बात बनी नहीं। वहीं दूसरी ओर इस फिल्म में शाहरुख खान के कहने पर दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी, रानी मुखर्जी, काजोल और जूही चावला भी स्पेशल अपीरंस देने जा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम