न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कैटरीना की ‘हिचकी’ कभी डांस में थी ‘जीरो’

आगामी सप्ताह रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हिचकी’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन दिनों रानी मुखर्जी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपने साथी सितारों से उनकी कमियों अर्थात् हिचकी के बारे में पूछ रही हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Mar 2018 4:12:00

कैटरीना की ‘हिचकी’ कभी डांस में थी ‘जीरो’

आगामी सप्ताह रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हिचकी’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन दिनों रानी मुखर्जी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपने साथी सितारों से उनकी कमियों अर्थात् हिचकी के बारे में पूछ रही हैं। कल शाहरुख ने कहा था, जब तक भावनाएँ रहेंगी तब तक फिल्में करूंगा। इसी तरह रानी मुखर्जी ने कैटरीना कैफ से उनकी हिचकी के बारे में पूछा और जो जवाब कैटरीना कैफ ने दिया वह हैरान करने वाला है। कैटरीना कैफ ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी हिचकी उनका डांस था। अपने करियर के शुरूआत में वे डांस में जीरो थीं।

रानी ने कैटरीना कैफ से भी उनकी लाइफ में हिचकी के बारे में पूछा कि ऐसी कौनसी हिचकी है जिसने उन्हें परेशान किया और वो उनके करियर में रूकावट बनकर आई। इसके जवाब में कैटरीना कैफ ने कहा कि, मेरी सबसे बड़ी हिचकी मेरे करियर की शुरूआत में आई थी जो डांसिंग से जुड़ी थी। मैं वेंकटेश के साथ तेलुगु फिल्म की शूटिंग कर रही थी जिसमें कोरियोग्राफी राजू सुंदरम कर रहे थे। उन्होंने मेरा डांस देखा जो उन्हें अच्छा नहीं लगा। इसके बाद जब मैं सलमान खान के साथ शूटिंग कर रही थी तब राजू ने सलमान खान को कहा कि कटरीना डांस में जीरो है। यह सुनकर मैं आश्चर्यचकित रह गई थी।

इसके बाद मुझे सुनील दर्शन और धर्मेश दर्शन ने सुझाव दिया कि मैं डांस सीखूं। इसके लिए मैं सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक एक बहुत छोटी जगह पर डांस की रिहर्सल किया करती थी। इसके बाद डांसिंग को लेकर मेरी समझदारी बढ़ी और विश्वास में इजाफा हुआ। इस प्रकार मैंने डांस से जुड़ी मेरी हिचकी को दूर किया। आज कैटरीना की गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन डांस अभिनेत्रियों में होती है।

रानी मुखर्जी चार साल बाद ‘हिचकी’ से वापसी कर रही हैं। इस फिल्म का निर्माण उनके पति आदित्य चोपड़ा ने किया है। फिल्म एक मात्र रानी मुखर्जी सितारा हैं। पूरी तरह से रानी पर निर्भर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सौदा साबित होगी या सिफर रहेगी यह तो 23 मार्च को पता चलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल