न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हुआ कन्फर्म, जल्द शुरू होगी ‘दोस्ताना 2’, नए कलाकारों की तलाश में करण

करण जौहर की इस फिल्म का सीक्वल बनेगा और जल्द ही करण इसकी घोषणा करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Aug 2018 5:42:55

हुआ कन्फर्म, जल्द शुरू होगी ‘दोस्ताना 2’, नए कलाकारों की तलाश में करण

साल 2008 में रिलीज हुई अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म ‘दोस्ताना’ को लोगों ने बेशुमार प्यार दिया था। ‘दोस्ताना’ की रिलीज के बाद तुरंत ही मीडिया में ऐसी खबरें आईं कि करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन इस फिल्म का सीक्वल बनाने की सोच रहा है, उन्हें इंतजार है तो बस सही स्क्रिप्ट का। अब खबर पक्की हो चुकी है कि इस फिल्म का सीक्वल आएगा। करण जौहर के स्पोकपर्सन ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि यह सच है कि करण जौहर की इस फिल्म का सीक्वल बनेगा और जल्द ही करण इसकी घोषणा करेंगे।

एक अखबार की ताजा खबर के मुताबिक, ‘दोस्ताना 2 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, जिसे इस महीने के अंत तक पूरा कर दिया जाएगा। धर्मा प्रोडक्शन दोस्ताना 2 को अगले साल की शुरूआत में ही शुरू करने के बारे में सोच रहा है।’

हालांकि अब तक इस फिल्म के कास्ट को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन बी टाउन में इस बात को लेकर चर्चा है कि इस फिल्म में करण जौहर, कार्तिक आर्यन को कास्ट कर सकते हैं। खबर यह भी है कि करण इस फिल्म से दो नए चेहरों को भी लांच कर सकते हैं। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट का काम हो रहा है और अगले साल की शुरुआत में फिल्म फ्लोर पर जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म के सीक्वल की शुरुआत अब तक इसलिए नहीं हो पाई थीं, क्योंकि करण स्क्रिप्ट को लेकर संतुष्ट नहीं थे लेकिन अब उन्होंने इसे लेकर हरी झंडी दिखा दी है। वहीं ख़बर ये भी है कि बॉलीवुड की किसी बड़ी अभिनेत्री को फिल्म में कास्ट किया जा सकता है।

बता दें करण जौहर ‘दोस्ताना 2’ के लिए नए कलाकारों की तलाश इसलिए कर रहे हैं क्योंकि बॉलीवुड की नई जनरेशन के कई कलाकार इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना चाहते हैं। रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने खुलकर ‘दोस्ताना 2’ करने के बारे में बयान दिया है। इनके अलावा वरुण धवन अपने ‘ढिशूम’ को-स्टार जॉन के साथ दोस्ताना 2 का हिस्सा बनना चाहते हैं। ‘ढिशूम’ के प्रमोशन के वक्त उन्होंने कहा था कि वो ‘दोस्ताना’ के अगले भाग में अभिषेक बच्चन की जगह जॉन के पार्टनर बनना चाहते हैं। देखना दिलचस्प रहेगा कि करण जौहर नई जनरेशन के किन दो कलाकारों को इस फिल्म के लिए साइन करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक