न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मणिकर्णिका’: कंगना ने किया खुलासा, 150 साल पुराने हथियारों का किया इस्तेमाल

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्शन निर्देशक के साथ उन्होंने बताया है कि असली कवच के अतिरिक्त उन्होंने फिल्म में वैसी ही तलवार और कैपलॉक पिस्टल का इस्तेमाल किया है जैसा वास्तव में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई करती थीं।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 14 Dec 2018 4:45:03

‘मणिकर्णिका’: कंगना ने किया खुलासा, 150 साल पुराने हथियारों का किया इस्तेमाल

आगामी वर्ष 25 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही अभिनेत्री निर्देशका कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ का ट्रेलर 18 दिसम्बर को जारी होने जा रहा है। इस फिल्म से बतौर निर्देशिका बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही कंगना रनौत ने खुलासा किया है कि उन्होंने इस फिल्म के युद्ध दृश्यों में 150 साल पुराने असली हथियारों का इस्तेमाल करने के साथ ही 5 किलो वजनी उस असली कवच का इस्तेमाल किया है जिसे पहनकर युद्ध लड़ा गया था। इस फिल्म में कंगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही है। इसमें वे कई एक्शन दृश्य करती नजर आएंगी।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्शन निर्देशक के साथ उन्होंने बताया है कि असली कवच के अतिरिक्त उन्होंने फिल्म में वैसी ही तलवार और कैपलॉक पिस्टल का इस्तेमाल किया है जैसा वास्तव में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई करती थीं।

इन दिनों कंगना रनौत ‘मणिकर्णिका’ को छोडक़र ‘निल बट्टे सन्नाटा’ और ‘बरेली की बर्फी’ बनाने वाली निर्देशिका अश्विनी अय्यर तिवारी की अगली फिल्म ‘पंगा’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ जस्सी गिल और नीना गुप्ता भी अहम् भूमिका में हैं। नीना गुप्ता हाल ही में ‘बधाई हो’ में नजर आई थी। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। कंगना ‘पंगा’ में एक कबड्डी प्लेयर की भूमिका निभा रही हैं।

‘पंगा’ के अतिरिक्त कंगना रनौत एकता कपूर की फिल्म ‘मेंटल है क्या’ में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके अपोजित राजकुमार राव नजर आने वाले हैं जो इससे पहले उनके साथ ‘क्वीन’ में स्क्रीन साझा कर चुके हैं। एकता कपूर की ‘मेंटल है क्या’ को लेकर सलमान खान भी खासे नाराज बताये जाते हैं। इसका कारण इस फिल्म का टाइटल ‘मेंटल’ है जो उनके भाई सोहेल खान की प्रोडक्शन कम्पनी के पास रजिस्टर्ड है। सोहेल खान ने अपने भाई सलमान खान को लेकर ‘जय हो’ नामक फिल्म बनाई थी, जिसका नाम पहले ‘मेंटल’ ही रखा गया था, लेकिन बाद में उसे बदलकर ‘जय हो’ कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम

'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी

क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं

E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की

आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ

'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन

'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम