न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मणिकार्णिका’ का पता नहीं पर कंगना ने ले लिया ‘पंगा’

वर्ष 2016 में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार फिल्म ‘दंगल’ देने वाले निर्देशक नितेश तिवारी की पत्नी अश्विनी अय्यर तिवारी ने भी अपने पति की राह पर चलते हुए बॉलीवुड में जबरदस्त सफलता के साथ शुरूआत की।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 10 Dec 2018 6:33:18

‘मणिकार्णिका’ का पता नहीं पर कंगना ने ले लिया ‘पंगा’

वर्ष 2016 में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार फिल्म ‘दंगल’ देने वाले निर्देशक नितेश तिवारी की पत्नी अश्विनी अय्यर तिवारी ने भी अपने पति की राह पर चलते हुए बॉलीवुड में जबरदस्त सफलता के साथ शुरूआत की। हालांकि उनकी फिल्मों में कोई बड़ा स्टार नहीं था लेकिन उनकी फिल्मों के विषय जबरदस्त रहे। मझौले सितारों को लेकर बनाई गई उनकी फिल्में—‘निल बट्टे सन्नाटा’ और ‘बरेली की बर्फी’ को दर्शकों के साथ समीक्षकों से भी अच्छा रेस्पांस मिला और इसी के चलते ये बॉक्स ऑफिस पर मुनाफे का सौदा साबित हुई।

यही अश्विनी अय्यर तिवारी अब अपनी अगली फिल्म ‘पंगा’ को लेकर सुर्खियों में है। उनकी फिल्म ‘पंगा’ कबड्डी खेल पर आधारित है, जिसमें पारिवारिक मूल्यों के साथ-साथ रिलेशनशिप और स्वयं को प्रतिष्ठित करने की बात है। हाल ही में 6 दिसम्बर को उन्होंने अपनी फिल्म ‘पंगा’ का पहला शेड्यूल भोपाल में पूरा किया है और अब वे डेढ़ माह के बाद इसका दूसरा और फाइनल शेड्यूल शुरू करेंगी।

इस डेढ़ माह के अन्तराल में उनकी फिल्म की दो प्रमुख नायिकाएँ—कंगना रनौत और ऋचा चड्ढा—पंगा की समस्त टीम के साथ ‘कबड्डी’ की विधिवत ट्रेनिंग लेंगी। अपनी फिल्म के कलाकारों और सहयोगियों को कबड्डी की ट्रेनिंग दिलवाने के लिए अश्विनी ने राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाडिय़ों—गौरी वाडेकर, विश्वास मोरे और तारक राउल—को अपने साथ जोड़ा है, जो ‘पंगा’ के मुख्य सितारों के साथ-साथ फिल्म के अन्य विभागों को देखने वाले लोगों को भी कबड्डी की ट्रेनिंग देंगे।

bollywood,kangana ranaut,panga

इस ट्रेनिंग को लेकर अश्विनी का कहना है कि फिल्म में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के मैचों को फिल्माया जाएगा, जिसके जरूरी है कि हम ‘कबड्डी’ को अच्छी से समझें और परखें। हम नहीं चाहते कि परदे पर कुछ नकली नजर आए। वास्तविकता को दर्शाने के लिए यह बहुत ही जरूरी है कि हमें उस खेल की समझ हो और उसे किस तरह से खेलना चाहिए उसका तरीका आता हो। ज्ञातव्य है कि अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म ‘पंगा’ को फॉक्स स्टार स्टूडियो निर्मित कर रहा है।

नजर डाले कंगना रनौत के वर्तमान पर जो वे इन दिनों सिर्फ और सिर्फ आगामी 25 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली उनकी फिल्म ‘झांसी की रानी: मणिकार्णिका’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसका 25 जनवरी को ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ के साथ टकराव होने जा रहा है। पहले यह फिल्म इस वर्ष 15 अगस्त को प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन समय पर शूटिंग पूरी न होने के कारण इसे आगे सरका दिया गया था, जिसके चलते इसे वर्ष 2019 के गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित करने की घोषणा की गई। हालांकि इसी दिन ऋतिक रोशन अभिनीत और विकास बहल निर्देशित फिल्म ‘सुपर 30’ के प्रदर्शन की घोषणा पहले ही हो चुकी थी। लेकिन कंगना रनौत ने ऋतिक के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव को झेलना मंजूर किया।

‘मणिकार्णिका’ को लेकर अब जो चर्चाएँ बॉलीवुड के गलियारों में चल रही हैं उनके अनुसार इस फिल्म का 25 जनवरी को प्रदर्शित होना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन लगता है। इस फिल्म के एक अभिनेता ने बताया है कि इसका बहुत सारा काम अभी बाकी है। पोस्ट प्रोडक्शन और स्पेशल इफेक्ट तो अभी दूर की बात है। फिल्म में युद्ध के कई दृश्य हैं जिनका कम्प्यूटर ग्राफिक्स का काम बाकी है। जब से कंगना रनौत ने निर्देशन की बागडोर अपने हाथों में ली है, वे युद्ध के कुछ दृश्यों की शूटिंग फिर से करना चाह रही हैं। यह सब कुछ काफी महंगा और टाइम लेने वाला काम है, शूटिंग और स्पेशन इफैक्ट्स का काम दुबारा होगा। इसलिए मैं नहीं समझता कि यह फिल्म अपने तय समय पर प्रदर्शित हो पाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक