न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कल जारी होगा ‘मणिकर्णिका’ का ट्रेलर, कंगना का निर्देशक के तौर पर डेब्यू

पिछले दो साल से लगातार सुर्खियों में रही कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ का ट्रेलर कल 18 दिसम्बर को जारी किया जाएगा।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 17 Dec 2018 5:48:11

कल जारी होगा ‘मणिकर्णिका’ का ट्रेलर, कंगना का निर्देशक के तौर पर डेब्यू

पिछले दो साल से लगातार सुर्खियों में रही कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ का ट्रेलर कल 18 दिसम्बर को जारी किया जाएगा। इस बात की आधिकारिक सूचना फिल्म निर्माता कमल जैन द्वारा की गई है। यह फिल्म आगामी वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही है, जहाँ इसका मुकाबला इमरान हाशमी अभिनीत ‘चीट इंडिया’ से होगा। रानी लक्ष्मीबाई की कहानी पर आधारित इस फिल्म में कंगना रनौत ने लक्ष्मीबाई की भूमिका अभिनीत की है।

ज्ञातव्य है कि इस फिल्म का निर्देशक दक्षिण के सुप्रसिद्ध निर्देशक कृष द्वारा किया जा रहा था लेकिन कंगना रनौत की अत्यधिक दखलंदाजी और अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के चक्कर में कृष ने इस फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया था। इसके कंगना रनौत ने इस फिल्म की कमान संभाली। उन्होंने इस फिल्म के काफी हिस्से को दोबारा से फिल्माया। कंगना के निर्देशन की कमान संभाल का विरोध भी हुआ, जिसके चलते इस फिल्म से अभिनेता सोनू सूद भी बाहर हो गए थे। सोनू सूद के किरदार के लिए अभिनेता जीशान अय्यूब को लिया गया। सोनू सूद के हिस्से की समस्त शूटिंग को फिर से करना पड़ा। अब निर्माता कमल जैन ने कहा है कि फिल्म के निर्देशक के तौर पर कंगना रनौत का नाम ही जाएगा।

bollywood,kangana ranaut,manikarnika,manikarnika trailer,manikarnika teaser,watch marnikarnika trailer

एंटरटेनमेंट पोट्र्ल पिंकविला से अपनी हालिया बातचीत में निर्माता कमल जैन ने इस बात को पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है कि ‘मणिकर्णिका’ कंगना रनौत की पहली निर्देशित फिल्म के रूप में दर्शकों के सामने आएगी।

bollywood,kangana ranaut,manikarnika,manikarnika trailer,manikarnika teaser,watch marnikarnika trailer

कमल जैन ने कंगना के बतौर डायरेक्टर फिल्म के लिए जुडऩे के बारे में बताते हुए कहा, ‘जब कृष मौजूद नहीं थे, तब कंगना रनौत इस फिल्म के लिए बिल्कुल सही चुनाव लगा क्योंकि वो हमेशा से क्रिएटिव तौर पर फिल्म को जी रही थी। मैं भी पूरे वक्त बना रहा था और हम दोनों पूरी प्रक्रिया में साथ बने रहे थे। फिल्म के हर भाग फिर चाहें वो कॉस्ट्यूम हो, आर्ट, डायरेक्शन, कैमरा एंगल्स हो कंगना ने बहुत प्रोफेशनली और अच्छे से काम किया। हमें कभी नहीं लगा कि ये बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म है। इतनी बड़ी फिल्म को करना आसान नहीं है और वो इसमें एक्टिंग, डायरेक्शन और राइटिंग भी कर रही हैं। ये बहुत अच्छा रहा। एक निर्माता के तौर पर मुझे लगता है कि अगर किसी ने मेरी फिल्म में एक दिन के लिए भी काम किया है तो मुझे उसे क्रेडिट देना चाहिए। कंगना ने 70 प्रतिशत फिल्म को शूट किया है। ऐसे में कोई दूसरा रास्ता ही नहीं है कि हम उन्हें क्रेडिट न दें। ये एक निर्माता के तौर पर बिल्कुल गलत और अनफेयर होगा। अगर वो मुझसे कहती भी हैं कि मुझे क्रेडिट मत दीजिए। मैं उन्हें जरूर क्रेडिट दूंगा।’

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओडिशा: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर
ओडिशा: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर
रेल यात्रियों के लिए अलर्ट,17 से 22 मार्च के बीच इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
रेल यात्रियों के लिए अलर्ट,17 से 22 मार्च के बीच इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी