न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस फिल्म की वजह से सोनू सूद ने छोड़ी थी 'कंगना' की मणिकर्णिका, अब कहा काश मैं इसका हिस्सा होता

कंगना रनौत के अभिनय और निर्देशन में बनी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ ट्रेलर जारी होने के बाद से ही लगातार सुर्खियाँ बटोर रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 03 Jan 2019 2:36:09

इस फिल्म की वजह से सोनू सूद ने छोड़ी थी 'कंगना' की मणिकर्णिका, अब कहा काश मैं इसका हिस्सा होता

कंगना रनौत के अभिनय और निर्देशन में बनी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ ट्रेलर जारी होने के बाद से ही लगातार सुर्खियाँ बटोर रही है। 200 करोड से ज्यादा के बजट में बनी इस फिल्म का निर्माण कमल जैन ने किया है। कंगना रनौत ने इस फिल्म में झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई को परदे पर जीवंत किया है। फिल्म के संवादों ने ट्रेलर के जरिये जो ख्याति पाई है वह बेमिसाल है। पूरी तरह से कंगना रनौत के कंधों पर निर्भर इस फिल्म में पहले अभिनेता सोनू सूद भी काम कर रहे थे।

bollywood,kangana ranaut,manikarnika,sonu sood,simmba

निर्देशक कृष के बाद निर्देशन का जिम्मा संभालने वाली कंगना से सूद नाराज हो गए जिसके चलते उन्होंने फिल्म से स्वयं को बाहर कर लिया। निर्माता कमल जैन को कंगना के निर्देशन में सोनू की भूमिका जीशान अय्यूब को सौंपनी पडी और फिल्म के उन दृश्यों को एक बार फिर से फिल्माया गया जिसमें सोनू सूद नजर आ रहे थे। इस चक्कर में निर्माता को करोडो का नुकसान झेलना पडा। जीशान अय्यूब शाहरुख खान के साथ रईस और जीरो में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों के किरदारों की बदौलत उन्होंने अपनी एक अलग इमेज बना ली है। इससे पूर्व वे कंगना के साथ तनु वेड्स मनु के दोनों भागों में नजर आए थे।

bollywood,kangana ranaut,manikarnika,sonu sood,simmba

कहा जा रहा था कि सोनू सूद ने कंगना के निर्देशक बनने की वजह से नहीं बल्कि रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ के लिए मणिकर्णिका को छोड दिया था। अब जब मणिकर्णिका का ट्रेलर जारी हो चुका है और फिल्म प्रदर्शित होने वाली है तो सोनू सूद कहते हैं, ‘‘इस फिल्म का ट्रेलर बहुत भव्य है। यह बहुत अच्छा दिख रहा हे। काश मैं भी इस फिल्म का हिस्सा होता लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। मैं सभी को शुभकामनाएँ देना चाहता हूं। उम्मीद करता हूं फिल्म सफल होगी।’’ वहीं दूसरी तरफ सोनू सूद निर्देशन की ही सराहना करते हुए कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि निर्देशक कृष द्वारा शूट किया हर एक फ्रेम फिल्म से न्याय करता है। कृष ने फिल्म पर ढाई महीने कडी मेहनत की है।’

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब

जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम