न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2019 की पहली ब्लॉकबस्टर साबित होगी ‘मणिकर्णिका’, 250 करोड़ चित्त!

बहुप्रतीक्षित, बहुप्रचारित और बहु विवादित कंगना रनौत अभिनीत और निर्देशित फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ का ट्रेलर जारी हो गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 18 Dec 2018 5:49:26

2019 की पहली ब्लॉकबस्टर साबित होगी ‘मणिकर्णिका’, 250 करोड़ चित्त!

बहुप्रतीक्षित, बहुप्रचारित और बहु विवादित कंगना रनौत अभिनीत और निर्देशित फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ का ट्रेलर जारी हो गया है। यह फिल्म आगामी वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही है। हालांकि यह कोई सोलो रिलीज नहीं होगी, क्योंकि इसके सामने इमरान हाशमी की ‘चीट इंडिया’ और ऋतिक रोशन अभिनीत ‘सुपर 30’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। दो-दो फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफलतापूर्वक टकराव लेती हुई नजर आएगी ‘मणिकर्णिका’ इस बात का पुख्ता सबूत अभी हाल ही में कुछ घंटे पहले जारी हुए ट्रेलर से साफ-साफ महसूस हो रहा है। 3 मिनट 19 सेकंड के इस ट्रेलर में हर एक फ्रेम इतना शानदार है कि शायद ही कोई अपनी नजरें हटा पाए। बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी से लेकर बैकग्राउंड म्यूजिक, धमाकेदार संवाद और बेमिसाल अदाकारी से भरा यह ट्रेलर खूबसूरत बन गया है। ट्रेलर देखने के बाद इस बात का शिद्दत से अहसास होता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया इतिहास लिखने जा रही है। ट्रेलर देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ तक का कारोबार करने में सफल हो जाएगी।

bollywood,kangana ranaut,manikarnika,manikarnika box office collection,manikarnika box office report

ट्रेलर जारी होने के बाद ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई हैं। जिस तरह से दर्शक इस ट्रेलर की तारीफें करते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं उससे उनका झुकाव ‘मणिकर्णिका’ की तरफ ज्यादा दिखायी दे रहा है। पूरा का पूरा ट्रेलर कंगना रनौत की भावाभिव्यक्ति व दृश्यों से भरा हुआ है। ऐसा नहीं है कि फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों को इसमें स्थान नहीं दिया गया है। इस अदाकार का एक-दो दृश्य जरूर दिखाया गया है। फिर चाहे वह डैनी हों, जीशू सेनगुप्ता, अतुल कुलकर्णी, अंकिता लोहखण्डे या सुरेश ओबेराय हों इन सभी को 3 मिनट 19 सैकण्ड के इस ट्रेलर में पर्याप्त स्थान दिया गया है। सुरेश ओबेराय काफी लम्बे समय बाद किसी हिन्दी फिल्म में दिखायी देने जा रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने ‘मणिकर्णिका’ के पिता की भूमिका अदा की है।

bollywood,kangana ranaut,manikarnika,manikarnika box office collection,manikarnika box office report

इस फिल्म के बारे में दर्शकों का कहना है कि इसका वीएफएक्स वर्क शानदार है। साथ ही कंगना रनौत का अभिनय भी बेमिसाल है। यह उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म होने जा रही है। यह वर्ष 2019 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म होने जा रही है।

इस फिल्म से टीवी अदाकारा अंकिता लोखंडे बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख रही हैं। उन्होंने इस फिल्म लक्ष्मीबाई की सलाहकार और दगाबाज का किरदार अभिनीत किया है। इसके अलावा फिल्म में अतुल कुलकर्णी, जिशू शेनगुप्ता, सुरेश ओबेरॉय, डेनी डेनजोंग्पा और वैभव तत्वावादी जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। फिल्म का निर्देशन राधा कृष्णा जगरामुडी (कृष) और कंगना रनौत ने मिलकर किया है। कृष ने इस फिल्म को अधूरा छोड़ दिया था जिसके बाद इसके निर्माता कमल जैन ने इसके निर्देशन की बागडोर कंगना रनौत को सौंप दी। कंगना ने कई दृश्यों की रीशूटिंग करने के साथ ही फिल्म के शेष बचे हुए हिस्से को बतौर निर्देशक पूरा किया। हालांकि निर्माता कमल जैन ने दोनों को ही निर्देशक के तौर पर क्रेडिट दिया है। जबकि कंगना रनौत ने कहा था कि उन्हें फिल्म में बतौर निर्देशक कोई क्रेडिट नहीं चाहिए।

कंगना की ये फिल्म 25 जनवरी, 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन की सुपर 30 और इमरान हाशमी की चीट इंडिया भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों से कौन बाजी मारेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम