न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टला टकराव, ‘सुपर स्टार’ से पहले आएगी ‘सुपर एक्ट्रेस’ की फिल्म

कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकार्णिका’ बड़े बजट की फिल्म है, जिसे देखते हुए इस टकराव को लेकर बॉक्स ऑफिस चिंतित नजर आ रहा था। बॉलीवुड गलियारों से प्राप्त समाचारों के अनुसार अब इस टकराव को टाल दिया गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 16 Mar 2018 2:01:11

टला टकराव, ‘सुपर स्टार’ से पहले आएगी ‘सुपर एक्ट्रेस’ की फिल्म

इस वर्ष बॉक्स आफिस की शुरूआत बड़े टकराव से होना शुरू हुई है। हालांकि आपसी बातचीत के जरिये इन टकरावों को टालना शुरू कर दिया गया। पहला टकराव ‘पद्मावत’ और ‘पैडमैन’ को लेकर था लेकिन अक्षय कुमार ने बडप्पन दिखाते हुए अपनी फिल्म को दो सप्ताह बाद लाने का ऐलान करके एक नई शुरूआत की।

ऐसा ही कुछ अब बॉलीवुड की सुपर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने किया है। उनके द्वारा निर्मित और अभिनीत ऐतिहासिक फिल्म ‘मणिकार्णिका’ पहले 27 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन कुछ कारणों से इसकी प्रदर्शन तिथि में बदलाव किया गया। कहा जा रहा था कि अब यह फिल्म 15 अगस्त को प्रदर्शित होगी। इस दिन अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ का प्रदर्शन भी होने जा रहा है।

कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकार्णिका’ बड़े बजट की फिल्म है, जिसे देखते हुए इस टकराव को लेकर बॉक्स ऑफिस चिंतित नजर आ रहा था। बॉलीवुड गलियारों से प्राप्त समाचारों के अनुसार अब इस टकराव को टाल दिया गया है। कहा जा रहा है कि कंगना रनौत ने अपनी फिल्म को 3 अगस्त को प्रदर्शित करने का मानस बनाया है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

bollywood,kangana ranaut,manikarnika,Akshay Kumar,gold,manikarnika songs,manikarnika movie

लेकिन कुछ दिनों पहले एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म की को-स्टार अंकिता लोखंडे ने कहा था कि ‘मणिकर्णिका’ 3 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से ‘पवित्र रिश्ता’ फेम टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में उनका अहम रोल है। अंकिता रानी लक्ष्मीबाई की सहयोगी झलकारी बाई की भूमिका में दिखेंगी। उन्होंने कहा, 3 अगस्त को दर्शक मेरा काम देख पाएंगे। उम्मीद है कि इस बार भी लोगों को मेरा काम पसंद आएगा। मैं भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

यह कंगना रनौत का ड्रीम प्रोजेक्ट है। कुछ समय पूर्व उन्होंने फिल्म पर बात करते हुए था कि मुझे हैरानी होती है कि आज तक किसी ने रानी लक्ष्मीबाई पर फिल्म बनाने की क्यों नहीं सोची। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इस तरह की फिल्म बनाने का मौका मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह