न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पंगा' - चुनौतीपूर्ण लेकिन फिल्म को लेकर रोमांचित हूँ : कंगना रानौत

कंगना रनौत फिर एक अनोखी कहानी के साथ बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन किया है बेहतरीन डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी ने।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Aug 2018 6:14:55

'पंगा' - चुनौतीपूर्ण लेकिन फिल्म को लेकर रोमांचित हूँ : कंगना रानौत

कंगना रनौत 'Kangana Ranaut' फिर एक अनोखी कहानी के साथ बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन किया है बेहतरीन डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी ने। ‘फॉक्स स्टार स्टूडियो Fox Star Studio’ के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द गिर्द घूमती है, जो एकसाथ हंसता है, रोता है, सपने देखता है और उन्हें पूरा करने के लिए एक साथ खड़ा रहता है। अश्विनी ने फिल्म के टाइटल 'पंगा Panga' का खुलासा एक मजेदार वीडियो को शेयर कर किया है। वीडियो में कंगना और बाकी को-स्टार्स की फैमिली फोटोज को दिखाया गया है।

वीडियो में एक्टर्स के परिवार के लिए दिए गए बयान भी पढ़े जा सकते हैं। जारी वीडियो और कैप्शन से यही बयां होता है कि फिल्म पंगा की कहानी उस परिवार की कहानी है जो एक दूसरे के सपनों को पूरा करने के लिए एकजुट खड़ा नजर आता है।

निल बटे सन्नाटा, बरेली की बर्फी जैसी शानदार फिल्में बनाने वालीं अश्विनी अय्यर तिवारी एक बार फिर पंगा के जरिए दर्शकों के लिए एक खास कहानी लेकर लौटी हैं। पंगा में कंगना रनौत एक कबड्डी प्लेयर के किरदार में नजर आने वाली हैं। अक्सर लीक से हटकर मजेदार कहानी वाली फिल्मों का चयन करने वालीं कंगना ने फिल्म पंगा के बारे में बयान भी दिया है। कंगना ने कहा, 'जब अश्विनी ने 'पंगा' की कहानी सुनाई, तो मुझे बहुत पसंद आई। मेरा परिवार हमेशा से मेरी ताकत रहा है और हमेशा मेरे अच्छे और बुरे दिनों में मेरे साथ खड़ा रहा है। इसलिए मैं फिल्म की कहानी से खुद को जोड़ पा रही हूं।'

'इसके अलावा, अश्विनी अपनी जिंदादिल कहानियों लिए जानी जाती हैं। मैंने हाल ही में उनका काम फिल्म बरेली की बर्फी में देखा है। यही नहीं पंगा मेरे लिए और भी खास फिल्म बन गई है क्योंकि मैं इसमें पहली बार नेशनल लेवल की कबड्डी प्लेयर का किरदार अदा करूंगी। यह निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण होगा! लेकिन मैं इसे लेकर रोमांचित हूं।'

पंगा फिल्म में कंगना के अलावा एक्ट्रेस नीना गुप्ता और पंजाबी एक्टर जस्सी गिल भी अ‍हम किरदारों में होंगे। फिल्म के लिए जारी किए गए पहले वीडियो में नीना गुप्ता और जस्सी गिल के परिवार की तस्वीरों को शामिल किया गया है। ये फिल्म अगले साल 2019 में रिलीज होगी।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक