न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर धुआधार कमाई कर रही है जॉन अब्राहम की 'परमाणु', दूसरे दिन की कमाई में हुआ 58.51% का इजाफा

तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने दो दिनों में 12.46 करोड़ रुपये बटोरे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 May 2018 3:21:10

बॉक्स ऑफिस पर धुआधार कमाई कर रही है जॉन अब्राहम की 'परमाणु', दूसरे दिन की कमाई में हुआ 58.51% का इजाफा

लगभग 35 करोड़ के बजट से तैयार हुई जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण' को शानदार रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी का जमकर फायदा मिला है। क्रिटिक्स ने फिल्म की बहुत तारीफ की और चार स्टार तक दिए हैं। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

पहले दिन 4.82 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में 58.51% का इजाफा हुआ है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 7.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने दो दिनों में 12.46 करोड़ रुपये बटोरे। वही दूसरे दिन की कमाई को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रविवार को इसका कलेक्शन अच्छा रहने वाला है। फिल्म में जॉन के अलावा डायना पेंटी भी लीड रोल में हैं। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है। फिल्म भारत में 1935 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। वहीं देश के बाहर 270 स्क्रीन मिली हैं। 'परमाणु' को टोटल 2205 स्क्रीन मिली हैं। हाल-फिलहाल में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं है, इसका भी फायदा 'परमाणु' को मिलेगा। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है लेकिन इसके कैरेक्टर काल्पनिक हैं।

'परमाणु' की कहानी 11 और 13 मई 1998 के पोखरण न्यूक्लियर टेस्ट के इर्द -गिर्द घूमती है। जहां अमेरिका को गच्चा देकर भारत एक न्यूक्लियर देश के तौर पर उभरा है। फिल्म की सफलता पर लीड एक्टर और को-प्रोड्यूसर जॉन अब्राहम ने कहा, "गुमनाम नायकों का जश्न मनाने के हमारे प्रयासों का पूरे भारत में दर्शकों द्वारा समर्थन करने पर मुझे जितनी खुशी हो रही है उसके मुकाबले आज मुझे किसी और बात से खुश नहीं हो सकती! मुझे वितरकों और प्रदर्शकों के पास से फोन आ रहे हैं और उनमें से प्रत्येक के समर्थन के लिए मैं आभारी हूं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल